A2Z सभी खबर सभी जिले की
Trending

बनारस में निकली विशाल भारत शौर्य तिरंगा यात्रा, सैनिक, छात्र, राजनीतिक दल के लोग हुए शामिल

बनारस में निकली विशाल भारत शौर्य तिरंगा यात्रा, सैनिक, छात्र, राजनीतिक दल के लोग हुए शामिल

बनारस में निकली विशाल भारत शौर्य तिरंगा यात्रा, सैनिक, छात्र, राजनीतिक दल के लोग हुए शामिल7956ef45b149785d197b797c4f67ebfbde94e8c854879bddc3bc4e8c437616aa.04b54c47e28ce3d812fb5057b34fc7e859353de23c9f41d4fde330b00c0ad3d28.0

 

पाकिस्तान और उसके आतंकी ठिकानों को तबाह करने और भारतीय शौर्य का लोहा मनवाने वाले ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता पर भाजपा की ओर से शनिवार तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य समेत तमाम पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। विशाल भारत शौर्य तिरंगा यात्रा महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विवि गेट नंबर 2 से प्रारंभ होकर मलदहिया स्थित सरदार पटेल चौराहा, लहुराबीर होते हुए संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय मैदान पर पहुंची। यात्रा कोविश्वविद्यालय मैदान पर पहुंची। यात्रा को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल ने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के खेल मैदान से झंडी दिखाकर रवाना किया।इस अवसर पर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में सेना के शौर्य, सेना के सम्मान में यह तिरंगा यात्रा निकाली गई। लौह पुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल और अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। भारतीय सेना को बधाई दी गई। तिरंगा यात्रा के प्रति लोगों में उत्साह दिखा। दोपहर 3 बजे से ही मैदान में लोग जुटने लगे थे। विद्यालय के छात्र, छात्राए, महिलाए, एनसीसी कैडेट, पूर्व सैनिक, सामाजिक संस्थाओं के लोग, विभिन्न व्यापार मंडल केसंस्थाओं के लोग, विभिन्न व्यापार मंडल के साथ ही खाद्य व्यापार मंडल समेत अन्य लोग शामिल हुए। लोग अपनी परम्परागत वेषभूषा में तिरंगा लिए भारत माता की जय, वंदे मातरम, का गगनभेदी उद्घोष कर रहे थे।यात्रा में सबसे आगे महिलाएं, महिला स्वयंसेवी संगठन, विभिन्न धार्मिक आध्यात्मिक समूहों के लोग, अल्पसंख्यक समूह, डॉक्टर, अधिवक्ता, सीए, शिक्षक आदि रहे। आईटीआई एवं उच्च शिक्षा संघ के छात्र एवं स्टाफ भी शामिल हुए। उसके पीछे एनडीआरएफ, 39 जीटीसी, सीआरपीएफ, पीएससी, पुलिस बैंड, पैरामिलिट्री फोर्स के अलावा पूर्व सैनिक भी थे। शहर के विभिन्न एसोसिएशन, लायंस क्लब, सिविल डिफेंस, रेड क्रॉस, नव युवक मंगलदल, नेहरू युवाअलावा पूर्व सैनिक भी थे। शहर के विभिन्न एसोसिएशन, लायंस क्लब, सिविल डिफेंस, रेड क्रॉस, नव युवक मंगलदल, नेहरू युवा केंद्र के सदस्य, खिलाड़ी,आईआईएमए के सदस्य भी शामिल रहे। तिरंगा यात्रा को झंडी दिखाने के पूर्व उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल, क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप पटेल ने मलदहिया स्थित भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल, लहुराबीर स्थित च़द्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। तिरंगा यात्रा में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के वाइस चांसलर आनंद कुमार त्यागी, सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार रविंद्र जायसवाल, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, जिलाध्यक्ष एवं एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, विधायक डा. नीलकंठ तिवारी, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, विधायक अवधेश सिंह, विधायक टी राम, महापौर अशोक तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मोर्या, एमएलसी अश्वनी त्यागी, पूर्व विधायक जगदीश पटेल, एमएलसी पूर्व विधायक जगदीश पटेल, एमएलसी धर्मेंद्र राय, मनीष कपूर, सतुआ बाबा संतोष दास, पातालपुरी मठ के महंत बालक दास, गंगा महासभा के जितेंद्रानंद, महंत अवध किशोर दास, राम गोपाल मोहले, कौशलेंद्र सिंह पटेल, मृदुला जायसवाल, अशोक चौरसिया, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, सह मीडिया प्रभारी संतोष सोलापुरकर, जगदीश त्रिपाठी, चंद्रशेखर उपाध्याय,नवीन कपूर, कुसुम पटेल, विनिता सिंह, निर्मला सिंह पटेल, साधना वेदांती, रचना, अग्रवाल, अपराजिता सोनकर आदि रहीं।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!