A2Z सभी खबर सभी जिले कीताज़ा खबरदेशमध्यप्रदेश

**ब्रेकिंग न्यूज: आलीराजपुर जिले में आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल**

**ब्रेकिंग न्यूज: आलीराजपुर जिले में आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल**

आलीराजपुर (मध्य प्रदेश), बरझर थाना क्षेत्र – जिले के तोरणिया फलिया गांव में आज सुबह एक दर्दनाक हादसे में आकाशीय बिजली गिरने से दो ग्रामीणों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। यह दुखद घटना उस समय घटी जब तीनों तेज बारिश से बचने के लिए महुए के पेड़ के नीचे खड़े थे।

 

मृतकों की पहचान –

  • पुजिया पिता दितिया (उम्र 50 वर्ष)

  • करण पिता मथुरा (उम्र 22 वर्ष)

 

गंभीर रूप से घायल –

  • रतना पिता दला (उम्र 60 वर्ष)

तीनों ही लोग धोरा फलिया, बरझर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अचानक मौसम खराब हुआ और झमाझम बारिश शुरू हो गई, जिससे बचने के लिए तीनों एक महुए के पेड़ के नीचे खड़े हो गए। तभी तेज गर्जना के साथ बिजली गिरी, जिससे पुजिया और करण की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रतना गंभीर रूप से झुलस गए।

 

घायल रतना को तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

ग्रामीणों में शोक की लहर

इस आकस्मिक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। गांव के लोग इस हादसे से सदमे में हैं। प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को शीघ्र सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।

यह हादसा एक बार फिर इस बात की चेतावनी है कि प्राकृतिक आपदाओं को हल्के में लेना कितना खतरनाक हो सकता है।

 

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!