
जनता दरबार में जिलाधिकारी, गया द्वारा 40 आवेदकों की समस्याओं को सुना गया, साथ ही समस्या निदान हेतु उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
गया, 16 जून 2025, दैनिक जनता दरबार में श्री शशांक शुभंकर, जिलाधिकारी, गया द्वारा आज 40 लोगों के समस्याओं का निदान हेतु संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
आवेदक द्वारा बताया गया कि नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत नगर अंचल के समीप निजी जमीन में होटल का नाला का पानी को निकास किया गया है, डीएम ने नगर आयुक्त एवं अंचलाधिकारी नगर को जांच करते हुए उचित कार्रवाई का निर्देश दिए हैं।
आवेदक ने बताया कि परिमार्जन में नाम चढ़ाने के बाद पुनः नाम दुबारा हटा दिया गया है। डीएम ने अपर समाहर्ता राजस्व को अग्रेतर कार्रवाई का निर्देश दिए हैं।
आवेदक ने बताया कि रैयती जमीन पर नाली निर्माण को रोकने का अनुरोध किया है, डीएम ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को जांच करने का निर्देश दिए हैं।
आवेदक ने बताया कि उनकी निजी जमीन पर बिजली का तार गुजरने के कारण कोई घटना होने का डर लगा रहता है, बताया कि बिजली विभाग को अनेको बार आवेदन देने के बाद भी कोई कार्रवाई नही हुई है। डीएम ने बिजली विभाग के पदाधिकारियों को जांच करते हुए उचित निर्णय लेने का निर्देश दिए हैं।
अन्य आवेदनों को भी संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को समस्या निदान हेतु उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट डिवीज़न हेड गया
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़



