A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेझारखंड

खलारी कोयलांचल में बारिश से बदला मौसम का मिजाज।।

IMG 20250618 WA0045 IMG 20250618 WA0044



खलारी कोयलांचल में बारिश से बदला मौसम का मिजाज।।

गर्मी से राहत; सड़कें जलमग्न, नदी का बढ़ा जलस्तरलोगों का जन जीवन त्रस्त 

संवाददाता/राशीद अंसारी खलारी

खलारी। खलारी कोयलांचल क्षेत्र में लगातार दो दिनों से हो रही बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल दिया है। तेज बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिली है। क्षेत्रवासी जहां बारिश का आनंद ले रहे हैं, वहीं इसके कारण उत्पन्न समस्याओं से भी जूझ रहे हैं।लगातार बारिश के चलते क्षेत्र के कई प्रमुख मार्गों पर जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। चूरी होयर के समीप

पतरातू–मैकलुस्कीगंज मार्ग पर सड़क में बने गड्ढों में पानी भर जाने से आवागमन प्रभावित हो गया है। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने बताया कि इस सड़क का निर्माण अधूरा छोड़ दिया गया था, जिस कारण हर बारिश में दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। कई बार जनप्रतिनिधियों को इस समस्या से अवगत कराने के बावजूद कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया है। इधर, सपही नदी और दामोदर नदी का जलस्तर भी तेजी से बढ़ा है, जिससे निचले इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। मौसम विभाग ने आने वाले तीन दिनों तक और तेज बारिश की संभावना जताई है, जिससे प्रशासन और नागरिकों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की आवश्यकता है।बारिश से जहां मौसम खुशनुमा हो गया है, वहीं सड़क और जलभराव की पुरानी समस्याएं एक बार फिर सामने आ गई हैं। यहां तक को लोगों के घरों में पानी घूस जाने से लोगो का सामान बर्बाद हो जा रहा है।आज के लिए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है जिसके चलते आज स्कूल और सभी संस्थान बंद करने का आदेश भी जारी कर दिया गया है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!