A2Z सभी खबर सभी जिले की

11वे योग दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार कार्यालय मे सचिव अरविन्द कुमार दास के नेतृत्व मे योग शिविर का आयोजन किया गया

बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के निर्देशानुसार आज दिनांक 21-06-25,को व्यवहार न्यायालय गया परिसर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार मदन किशोर कौशिक के नेतृत्व में सभी न्यायिक पदाधिकारियों और न्यायालय कर्मचारियों ने योगा टीचर डॉक्टर चंद्रशेखर एवं सिद्धार्थ गौरव की टीम के देखरेख में योग शिविर में भाग लिया।

जिला जज महोदय ने बताया कि शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग लाभकारी है। योग का अभ्यास शरीर को रोगमुक्त रखता है। इसलिये सभी लोगों को योग को जीवन मे अंगीकार करने की आवश्यकता है।।

11वें योग दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार कार्यालय में सचिव अरविंद कुमार दास के नेतृत्व में योग शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर सभी जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कर्मचारीगण भी मौजूद थें।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट डिवीज़न हेड गया
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!