A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

जांजगीर पुलिस हो रही अपग्रेड मोबाइल ऐप से विवेचकों के लिए काम होगा अब और आसान

जिला ब्यूरो चीफ सुखदेव आजाद

जिला जांजगीर चांपा
अब रोड एक्सीडेंट में पीड़ित पक्षों को मिलेगा समय पर मुआवजा

पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात उदयन बेहार के नेतृत्व में जिले के थाना चौकियों में पदस्थ समस्त विवेचको एवं CCTNS ऑपरेटरों का थानों में नई तकनीकी के उपयोग को बढ़ावा देते हुए मोबाइल फोन से iRAD eDAR ऐप से सड़क दुर्घटनाओं के डेटा भरने का प्रशिक्षण दिया गया है जिसमें iRAD संस्था की डीआरएम श्रीमती साधना गुप्ता एवं निरीक्षक लालन पटेल यातायात शाखा जांजगीर के द्वारा जिले के सभी थाना चौकियों में जा कर वहां के थाना प्रभारी, विवेचकों, वरिष्ठ आरक्षकों एवं cctnc ऑपरेटर्स को प्रशिक्षण दिया गया है इस प्रशिक्षण में थाना/चौकी चाम्पा, जांजगीर शिवरीनारायण, राहौद, नवागढ़ बलौदा, पंतोरा अकलतरा नैला सारागांव बम्हनीडीह बिर्रा में पदस्थ 100 से भी अधिक विवेचको को प्रशिक्षण दिया जा चुका है

दिनांक 27/6/25 को थाना कोतवाली जांजगीर के विवेचकों को इसका प्रशिक्षण दिया गया।

ई डार इलेक्ट्रॉनिक डिटेल्डब एक्सीडेंट रिपोर्ट और आई रॉड इंटीग्रेटेड रोड एक्सीडेंट डेटाबेस ऐप से दुर्घटना के विवेचना कार्यों को गति दिए जाने के लिए यह प्रशिक्षण दिया गया है।

सड़क दुर्घटना में मृतको के परिजन को समय पर और जल्द मुआवजा मिल सके इसके लिए आइ रेड और इ-डार पर दुर्घटना संबंधित अनेक जानकारियां एकत्रित कर रिपोर्ट थाना विवेचक द्वारा ऑनलाइन अपलोड करनी होती है।

प्रशिक्षण में ऐप डाउनलोड करना, यूजर आईडी बनाना, क्रमवार जानकारी भर कर अपलोड करने की जानकारी दी जा रही है।

इस आनलाइन एप पर सड़क दुर्घटना की रिपोर्ट को अपलोड किया जाता है जिससे पीड़ित परिवार को जल्द मुआवजा मिलने में आसानी होगी।

iRAD की डीआरएम श्रीमती साधना गुप्ता ने बताया कि इ डार में 1 से लेकर 10 तक फॉर्मेट भरना जरूरी होता है, इसे कैसे भरा जाता है से उसकी जानकारी दी गई। सभी फॉर्मेट को संबंधित मामले के विवेचक द्वारा ही भरा जाता है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!