?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेझारखंड

झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के महाधिवेशन मे शामिल हुए पिपरवार के कार्यकर्ता।।

पिपरवार,एनके,मगध और आम्रपाली के कार्यकर्ता बचरा चार नम्बर चौक से एक साथ हुए रवाना

झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के महाधिवेशन मे शामिल हुए पिपरवार के कार्यकर्ता।।

IMG 20250628 WA0048

  •  पिपरवार,एनके,मगध और आम्रपाली   के कार्यकर्ता बचरा चार नम्बर चौक से   एक साथ हुए रवाना
  • संवाददाता/राशीद अंसारी खलारी
  • खलारी। झारखंड कोलियरी मजदूर   यूनियन पिपरवार एरिया,एनके   एरिया,मगध-संघमित्रा और आम्रपाली-   चन्द्रगुप्त एरिया के कार्यकर्ता शनिवार को रांची में आयोजित यूनियन के महान अधिवेशन कार्यक्रम में शामिल हुए।जानकारी के मुताबिक युनियन के पिपरवार,एनके, मगध-संघमित्रा एवं आम्रपाली-चन्द्रगुप्त के डेलिगेट्स एवं कार्यकर्ता बचरा चार नम्बर स्थित शहीद कृष्णा महतो चौक मे एकत्रित हुए और जमकर नारेबाजी करते हुए एक साथ विभिन्न वाहनो पर सवार होकर रांची के लिए रवाना हुए।इस संबंध में यूनियन के पिपरवार क्षेत्रीय सचिव इकबाल हुसैन ने बताया कि राँची के सीएमपीडीआई के रविन्द्र भवन में झारखंड कोलयरी मजदूर यूनियन का 8वाँ महाधिवेशन आयोजित किया गया है।इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता उत्साह के साथ इसमें शामिल हुए। उन्होंने बताया कि महाधिवेशन में श्रमिकों से संबंधित श्रम कानून, एमडीओ मोड लागु नहीं होने देने,शेयर शेयरिंग का विरोध समेत कई ज्वलंत मुद्दों पर आवाज़ बुलन्द की गई।उन्होने कहा कि चार श्रम कोड लागु होने से श्रमिक अपनी जायज़ मांगों को लेकर अपनी आवाज़ भी खुले स्वर में नहीं उठा पायेंगे।किसी भी प्रकार का धरना प्रदर्शन,गेट मिटिंग के लिए श्रमिकों को सर्वप्रथम उन्हें प्रबंधन से स्वीकृति की आवश्यकता पड़ेगी।साथ ही अगर सीसीएल की शेयर लगातार बिकते रहे तो एक दिन पूर्ण रूप से कंपनी का प्राईवेट होने की संभावना है। प्राईवेटाईजेशन से आने वाले दिनों में श्रमिकों के साथ काफी दुर्व्यवहार एवं अत्याचार होने की संभावना है।ऐसे में तमाम श्रमिक संगठनों को एक होने एवं कंपनी की गलत नीतियों को पुरजोर विरोध करने की आवश्यकता है।महाधिवेशन मे जाने वालो मे मुख्य रूप से इकबाल हुसैन,परमेश्वर गंझु,मोहम्मद असलम, जगरनाथ महतो,रंथु उरांव, बिनोद गंझु,मोहरा उरांव, अंजली देवी,रामचंद्र उरांव, जेपी महाराज,अनिल राम, जागेश्वर दास,सूरज मुंडा, गणेश भुईयां,मथुरा मंडल, जमशेद आलम,मुकेश साव, गुरदयाल साहु,मोहम्मद जशीम,ऋषिदेव प्रसाद, बिनोद गंझू,गुलाब चन्द राजभर,बालमुकुन्द पाण्डेय, प्रदीप राम,बिरु मुंडा सहित अन्य कई लोगों का नाम शामिल है।
Back to top button
error: Content is protected !!