A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेझारखंड

कांके विधायक सुरैश बैठा की पहल पर राय बाजार मे लगाया गया नया ट्रांसफार्मर।।

कांग्रेस के जोनल प्रभारी ने बिजली की समस्या से विधायक से कराया था अवगत

IMG 20250628 WA0046कांके विधायक सुरैश बैठा की पहल पर राय बाजार मे लगाया गया नया ट्रांसफार्मर।।

कांग्रेस के जोनल प्रभारी ने बिजली की समस्या से विधायक से कराया था अवगत

संवाददाता/राशीद अंसारी खलारी

खलारी। खलारी प्रखण्ड क्षेत्र के राय पंचायत के राय बाजार के समीप ट्रांसफार्मर जलने के कारण पिछले पांच दिनो से लोग परेशान थे।वही बिजली के अभाव मे पेयजल आपूर्ति भी बाधित था। बिजली और पानी की समस्या से परेशान स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी जानकारी कांग्रेस पार्टी के राय,चुरी पूर्वी और बमने पंचायत के जोनल प्रभारी मोहम्मद रजा को दिया।साथ ही ग्रामीणों ने जोनल प्रभारी से इस समस्या के समाधान करने की अपील की।जिसके बाद जोनल प्रभारी मोहम्मद रजा ने इसे गंभीरता से लेते हुए कांके विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेश बैठा को पूरे मामले की जानकारी दी।वही विधायक सुरेश बैठा ने इसे गंभीरता से लेते हुए विभाग से बात कर अविलंब राय बाजार में नया ट्रांसफार्मर लगाने के लिए बातचीत की और विधायक  सुरेश बैठा के पहल पर राय बाजार मे 63 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाया गया।इसके बाद राय बाजार में विद्युत एवं पेयजल आपूर्ति बहाल हुई।इस संबंध में कांग्रेस पार्टी के जोनल प्रभारी मोहम्मद रजा ने बताया कि राय बाजार में लगा ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण पिछले पांच दिनों से विद्युत आपूर्ति के साथ पेयजल आपूर्ति बाधित थी। जिसके कारण ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही थी।इसके बाद ग्रामीणों के द्वारा लिखित रूप से जानकारी दी गई।वहीं इस समस्या से विधायक को अवगत कराया गया,इसके बाद विधायक ने इसे गंभीरता से लेते हुए तुरंत विभाग से बातचीत कर राय बाजार में नया ट्रांसफार्मर लगाया।इधर राय बाजार में नया ट्रांसफार्मर लगाए जाने के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने विधायक सुरेश बैठा एवं जोनल प्रभारी मोहम्मद रजा के प्रति आभार प्रकट किया है।इस कार्य में कांग्रेस पार्टी के पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र महतो,मुमताज अहमद, विजय पाहन,संतोष कुमार, गुलाब,चमन महतो,राजेश, ढोलू सहित अन्य लोगों का भी सहयोग रहा।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!