सीधी । राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल एवं जिला शिक्षा केंद्र सीधी के आदेशानुसार दिनांक 4 जुलाई 2025 को विधायक धौहनी कुंवर सिंह टेकाम के मुख्य आतिथ्य में तथा जनपद अध्यक्ष श्रीमती श्यामवती सिंह की उपस्थिति में दिव्यांग बच्चों को उपकरण वितरण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मॉ सरस्वती जी की अर्चना के साथ किया गया। तत्पश्चात बीआरसीसी अंगिरा प्रसाद द्विवेदी द्वारा विकास खण्ड के कुल दिव्यांग छात्र छात्राओं की जानकारी दी गई तथा चिन्हांकित बच्चों को क्या सामग्री प्रदाय किया जाना है विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में 33 छात्र-छात्राओं को सहायक उपकरण का वितरण किया गया। जिसमें ट्राई साइकिल, व्हील चेयर, एमआर किट, बैसाखी, श्रवण यंत्र, कैलीपर आदि शामिल हैं।
विधायक श्री टेकाम ने कहा कि जो छात्र दिव्यंगता की श्रेणी में आते हैं उनके लिए मध्यप्रदेश सरकार शिक्षा व्यवस्था हेतु सभी संसाधन उपलब्ध करा रही है। ऐसे प्रत्येक बच्चे की पहचान कर सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए फिर से एलिमिको कंपनी के सहयोग से चिन्हांकन का कार्य कराया जावेगा। साथ ही पुनः आवश्यकतानुसार उपकरण वितरण कराया जावेगा। प्रत्येक बच्चा साधारण बच्चों की भांति शिक्षा ग्रहण कर आगे बढ़ सके यह शासन की मंशा है। हर बच्चा महत्वपूर्ण है तथा यह उपकरण बच्चों को आगे बढ़ने में मदद करेंगे। सभी लोग मिलकर ऐसे बच्चों को आगे बढ़ाने में पूरा सहयोग करें।
जनपद अध्यक्ष श्रीमती श्यामवती सिंह ने कहा कि मेरे विकासखंड के सभी दिव्यांग बच्चों के लिए उपकरण दिया जा रहा है यह मध्यप्रदेश शासन की बहुत अच्छी पहल है। सामग्री प्राप्त होने पर बच्चों तथा अभिभावकों को एक अच्छा प्रोत्साहन मिलेगा।
कार्यक्रम में तहसीलदार कुसमी नारायण सिंह, शेषमणि मिश्र वरिष्ठ समाज सेवक, राजकुमार तिवारी वरिष्ठ समाज सेवक, एलिमको कंपनी जबलपुर के तकनीशियन, प्रभारी आई ई डी राजेश तिवारी, प्रभारी बीएसी नीलेश विश्वकर्मा, एमआरसी सुदामा पटेल तथा विवेक कुमार मिश्र, जनशिक्षक संजय कुमार सिन्हा, मोहनलाल पनिका, रामेश्वर साकेत, बीरेंद्र प्रताप सिंह, बीरेश सिंह, श्रीभान जायसवाल, डीईओ रमेश तिवारी तथा संबंधित विद्यालय के शिक्षक एवं बच्चों के अभिभावक उपस्थित रहे।
मां गंगा व्यापार मंडल, रामघाट–विष्णु घाट, हरिद्वार के आगामी चुनाव में सम्मानित उम्मीदवारों द्वारा विभिन्न पदों हेतु नामांकन पत्र दाखिल किए जाने पर आप सभी को मेरी ओर से हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएँ।
26/02/2026
रिसदा रोड पर जल्द बनेगा यात्री प्रतीक्षालय? ग्रामीणों की परेशानी को लेकर शेख सलमान ने सौंपा आवेदन, नगर पालिका में उठी जोरदार मांग
26/02/2026
हिंदी मराठी पत्रकार संघ ने रविकुमार शिंदे को जामखेड तालुका संयोजक पद पर नियुक्त किया
25/02/2026
होली पर्व के अवसर पर विधि व्यवस्था एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु किया गया बैठक l
25/02/2026
जिले में कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने और नशे के कारोबार पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश
25/02/2026
धनबाद कोयला घोटाला ED का समन और हाई कोर्ट की डेडलाइन
25/02/2026
बाल श्रम की कुप्रथा के उन्मूलन हेतु मकरोनिया चौराहे से जन जागरण रैली का आयोजन
25/02/2026
भीषड़ सड़क हादसा
25/02/2026
14 आपराधिक प्रकरणों में संलिप्त आदतन अपराधी को पुलिस ने दबोचा
25/02/2026
⚡ सुरक्षित शहर का प्लान तैयार: घाट पर कड़े इंतजाम, बस स्टैंड होगा व्यवस्थित
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!