
दुमका। सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय (एसकेएमयू) में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए बीए, बीएससी और बीकॉम जैसे स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले हेतु कुल 55,995 छात्रों ने चांसलर पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन किया है। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून निर्धारित की गई थी।
अब दाखिले की अगली प्रक्रिया के तहत 10 जुलाई से दस्तावेज सत्यापन (डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन) की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी कॉलेजों ने पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी है, जिसे छात्र संबंधित कॉलेज के नोटिस बोर्ड पर जाकर देख सकते हैं। कुछ कॉलेजों की सूची यदि अभी तक प्रकाशित नहीं हुई है, तो वह आज या कल तक जारी कर दी जाएगी।
नामांकन की यह प्रक्रिया संथाल परगना प्रमंडल के छह जिलों – दुमका, देवघर, साहेबगंज, पाकुड़, जामताड़ा और गोड्डा – में स्थित कुल 41 कॉलेजों में संचालित हो रही है। इन कॉलेजों में से 27 विश्वविद्यालय के अंगीभूत हैं जबकि 14 संबद्ध कॉलेज हैं। अंगीभूत कॉलेजों में 13 पुराने डिग्री कॉलेज, 5 नए डिग्री कॉलेज, 4 नए महिला कॉलेज और 5 मॉडल कॉलेज शामिल हैं।
सबसे अधिक आवेदन पथरगामा कॉलेज को
इस बार सबसे अधिक 5,637 आवेदन पथरगामा कॉलेज के लिए प्राप्त हुए हैं। वहीं, सबसे कम मात्र 27 आवेदन महिला कॉलेज, साहेबगंज के लिए आए हैं।
साइंस और कॉमर्स में घटती रुचि, मानविकी विषयों का दबदबा
पिछले कुछ वर्षों की तरह इस बार भी संथाल परगना के छात्रों में साइंस और कॉमर्स विषयों के प्रति रुचि में गिरावट देखने को मिली है। साइंस के सभी विषयों में मिलाकर केवल लगभग 5,000 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जबकि कॉमर्स में यह संख्या लगभग 1,000 है। इसके विपरीत मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान विषयों में करीब 50,000 छात्रों ने आवेदन किया है।
हिंदी और इतिहास सबसे लोकप्रिय
विषयवार आंकड़ों पर नजर डालें तो हिंदी विषय में सर्वाधिक लगभग 12,000 छात्रों ने आवेदन किया है, जबकि इतिहास में यह संख्या लगभग 13,000 है। अंग्रेज़ी, भूगोल और राजनीति विज्ञान विषयों में 5,000 से 6,000 छात्रों ने रुचि दिखाई है।
साइंस में जूलॉजी सबसे आगे
साइंस वर्ग में जूलॉजी विषय को सबसे अधिक 2,600 से अधिक छात्रों ने चुना है। इसके बाद गणित में लगभग 1,000, फिजिक्स में 580, जबकि बॉटनी और केमेस्ट्री में लगभग 400-400 छात्रों ने आवेदन किया है।
सीमित विषयों में ही दिख रही छात्रों की दिलचस्पी
कुल मिलाकर देखा जाए तो छात्र अब चुनिंदा विषयों में ही रुचि दिखा रहे हैं। हिंदी, इतिहास, अंग्रेजी, राजनीति विज्ञान और भूगोल जैसे विषय छात्रों की पहली पसंद बनते जा रहे हैं।
📌 कॉलेजवार आवेदन विवरण
ए. एन. कॉलेज-4553
ए. एस. कॉलेज देवघर-5311
बी. एस. के. कॉलेज, बरहरवा-3039
बी. एल. एन. एल. बोहरा कॉलेज, राजमहल-554
बी. एस. ए. महिला महाविद्यालय, पाठना,बरहरवा-471
भगवत झा आजाद कॉलेज, कुंडहित-309
डिग्री कॉलेज, नाला (फतेहपुर)-432
डिग्री कॉलेज, जरमुंडी-105
डिग्री कॉलेज, महागामा-259
डिग्री कॉलेज, महेशपुर-655
डिग्री कॉलेज, नाला-980
डिग्री कॉलेज, शिकारीपाड़ा-207
देवघर कॉलेज-4674
डॉ. जे. एम. कॉलेज, जसीडीह-473
गोड्डा कॉलेज-823
गोड्डा महिला कॉलेज-435
जामताड़ा कॉलेज-2219
जामताड़ा महिला संध्या कॉलेज-1207
जनजातीय संध्या डिग्री महाविद्यालय, मिहिजाम-272
के. के. एम. कॉलेज-3209
एम. जी. कॉलेज, रानीश्वर-643
मधुपुर कॉलेज-3389
महिला कॉलेज, पाकुड़-261
महिला कॉलेज, मधुपुर -107
महिला कॉलेज, साहिबगंज-27
महिला कॉलेज, सारठ-52
मिल्लत कॉलेज, परसा-699
मॉडल कॉलेज, राजमहल-557
मॉडल कॉलेज, विजयपुर-76
मॉडल कॉलेज, पाकुड़-111
मॉडल महाविद्यालय नवाडीह, पालाजोरी-92
मॉडल महाविद्यालय सुगाबथान, पोड़ैयाहाट-51
रमा देवी बजला महिला कॉलेज-1987
एस. पी. महिला कॉलेज-1784
एस. बी. एस. एस. पी. एस. जे. कॉलेज, पथरगामा-5637
एस. आर. टी. कॉलेज, धामरी-1329
साहिबगंज कॉलेज-3385
संथाल परगना कॉलेज, दुमका-3949
शिबू सोरेन जनजातीय डिग्री कॉलेज, बोरिओ-378
शिकारीपाड़ा महाविद्यालय-933
सेंट जेवियर्स कॉलेज, महरो-361