
देवबंद नगर में आज परम पूज्य पुष्पगिरी प्रणेता गणाचार्य श्री 108 पुष्पदंत सागर जी महाराज के परम शिष्य आराध्य धाम प्रणेता परम पूज्य आचार्य श्री 108 अरुण सागर जी महाराज का 37वें पुष्प वर्षायोग 2025 के लिए देवबन्द – मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर स्थित सिल्वर पैराडाइज फार्महाउस से देवबन्द नगर की ओर प्रातः विहार करा। देवबंद जैन समाज द्वारा देवबन्द हाईवे पर स्थित प्राची होंडा शोरूम पर आचार्य श्री 108 अरुण सागर जी महाराज का बैंड-बाजे , जयकारो , पदपक्षालन से स्वागत किया गया। इसके उपरांत
देवबन्द जैन समाज द्वारा महाराज श्री को बैंड बाजे से मजनूवाला ,नेचलगढ़ ,एमबीडी चौक मैंन बाजार ,कानोनगयान हुते श्री दिगंबर जैन पारसनाथ मंदिर सारगवाड़ा अतिथि भवन में प्रवेश कराया। नगर के रेलवे रोड के सुभाष चौक पर भाजपा के नगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता ,नगर पालिका चेयरमैन विपिन गर्ग व भाजपा कार्यकर्ताओं ने महाराज श्री का स्वागत कर पद पक्षालन किया।

