A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

शराबी पति ने गला रेट कर की पत्नी की हत्या

आजमगढ़ जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अंजान शहीद गांव में शराबी पति ने अपनी पत्नी की गला रेट कर हत्या कर दी जीवनपुर कोतवाली क्षेत्र के अजानशीद गांव में रोशन जहां पत्नी नूर आलम उमर 40 वर्ष अपने चार बच्चों के साथ गांव में रहती थी जबकि पति मुंबई में नौकरी करता था नूर आलम शराब के नशे का आदी था वह चार दिन पूर्व मुंबई से अपने घर आया था रविवार को रात में वह घर में शराब पी पत्नी को मना करने पर विवाद बढ़ गया किसी तरह मामला शांत हुआ और खाना खाने के बाद पूरा परिवार सोने के लिए चल दिया पति-पत्नी एक कमरे में और बच्चे दूसरे कमरे में सो रहे थे रात में नूर आलम ने चाकू से अपनी पत्नी का गला रेत दिया और हाथ की नस भी काट दी जिससे पत्नी रोशन जहां की मृत्यु हो गई और वह बाहर निकाल कर रूम में ताला लगा दिया सुबह बच्चों को पूछने पर नूर आलम ने बताया कि वह तुम्हारे बुआ के घर जीयनपुर चली गई नूरजहां के बड़े बेटे ने अपने बुआ के यहां फोन करके पता लगाया तो पता चला कि वह यहां नहीं आई है दोपहर को फिर पूछने के बाद नूर आलम ने बताया कि वह रूम में है बच्चों ने रूम का ताला तोड़ कर देखा तो माँ खून से लथ पथ बेड पर पड़ी है किसी तरह सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने इकट्ठा होते हुए उन्होंने डायल 112 पर खबर दी सूचना मिलते ही एसपी ग्रामीण चिराग जैन सी ओ सगड़ी जियनपुर कोतवाल जितेंद्र बहादुर सिंह तत्काल मौके पर पहुंचे और आरोपी पति को हिरासत में लेकर सव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया

Back to top button
error: Content is protected !!