उत्तर प्रदेशबस्ती

महिला रोजगार सेवक पार्वती चौधरी के फर्जी हाजिरी से सरकारी धन का धड़ल्ले से हो रहा दुरुपयोग

अजीत मिश्रा (खोजी)

☠️महिला रोजगार सेवक पार्वती चौधरी द्वारा धड़ल्ले से लगाई जा रही मनरेगा मजदूरों की फर्जी हाजिरी☠️

💰ग्राम प्रधान के सह पर महिला रोजगार सेवक पार्वती चौधरी मनरेगा मजदूरों के हक पर डाल रही डाका।

-💰महिला रोजगार सेवक पार्वती चौधरी के फर्जी हाजिरी से सरकारी धन का धड़ल्ले से हो रहा दुरुपयोग।

💰बीडीओं आलोक कुमार पंकज के मेहरबानी से ग्राम पंचायत तुरकौलिया में बड़े पैमाने पर बढ़ रहा मनरेगा भ्रष्टाचार।

 कुदरहा – बस्ती।। ग्राम पंचायत तुरकौलिया की महिला रोजगार सेवक पार्वती चौधरी मनरेगा मजदूरों के हकों पर डाका डाल रही है । रोजगार सेवक का अजब गजब कारनामा सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है ।

           आपको बता दें कि विकासखंड कुदरहा के अंतर्गत ग्राम पंचायत तुरकौलिया में मनरेगा कार्यों हेतु ऑनलाइन मनरेगा मस्टर जारी है जिसमें 128 मनरेगा मजदूरों की फर्जी हाजिरी लगाने का कार्य महिला रोजगार सेवक पार्वती चौधरी कर रही हैं । ग्राम पंचायत में मनरेगा कार्यों के नाम पर बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा किया जा रहा है । धरातल पर विकास कार्यों को कराने के बजाय सरकारी फाइलों में विकास कार्य पूर्ण हो रहा है । महिला रोजगार सेवक , ग्राम प्रधान व बीडीओं का मुख्य उद्देश्य धरातल पर विकास कार्य कराना नहीं है बल्कि सरकारी धन की सफाई करना है । ग्राम पंचायत तुरकौलिया में प्रतिदिन 32256 रुपये की मनरेगा मजदूरों की फर्जी हाजिरी लगाने का कार्य तेजी से चल रहा है । विकासखंड कुदरहा के जिम्मेदार अधिकारी व कर्मचारी कुंभकर्णी नींद में मस्त हैं । मीडिया टीम के पड़ताल में तुरकौलिया में विकास कार्यों के नाम पर चल रहे फर्जीवाड़ा का खुलासा हुआ ।

     नाम न छापने की शर्त पर कुछ ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत तुरकौलिया में ऐसे ही मनरेगा कार्य चलता है कि किसी को पता न चले और सरकारी धन खाली भी हो जाए अर्थात् रोजगार सेवक , ग्राम प्रधान व बीडीओ की जेब गर्म होती रहती है । ग्राम पंचायत में विकास कार्य धरातल में न कराकर ज़्यादातर कार्य कागज में होता है । ग्राम प्रधान सरकारी धन की लूट-खसोट कर अगले पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटे हुए हैं । रोजगार सेवक , ग्राम प्रधान , सचिव व टी ए द्वारा ग्राम पंचायत में मानक विहीन कार्यों को कराकर प्रदेश सरकार की सभी धूमिल की जा रही है जिससे प्रदेश सरकार की मंशा पर पानी फिर रहा है उक्त प्रकरण में ग्राम प्रधान व बीडीओं से फोन के माध्यम से जानकारी लेना चाहा तो ग्राम प्रधान व बीडीओ ने फोन रिसीव नहीं किया । इस सम्बंध में मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल ने बताया कि मनरेगा फर्जीवाड़ा की जांच करवाकर कार्यवाही की जायेगी ।

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!