
अजीत मिश्रा (खोजी)
हरैया – बस्ती।। पैसे की चमक के आगे अधिकारियों ने टेक दिया घुटने बिना मान्यता चल रहे स्कूल। अधिकारियों के नाक के नीचे धड़ल्ले से चल रहा बिना मान्यता के इंटर कॉलेज । बिना मान्यता चल रहे स्कूलों से अधिकारियों को हो रही अच्छी खासी कमाई । बिना मान्यता और सुरक्षा के इंटर तक की दे रहे शिक्षा जिम्मेदारो की बंद आंख। शासन से लेकर कोर्ट तक के तमाम प्रयासों के बाद भी नहीं हो रही कोई कार्रवाई । खंड शिक्षा अधिकारियों को हर माह लाखों में बिना मान्यता स्कूलों से हो रही कमाई । आधिकारी की कृपा मान्यता है नहीं और इंटर तक की दे रहे शिक्षा नहीं हुई कार्रवाई ।
🏫गुरूकुल एकेडमी हर्रैया, को बेसिक की मान्यता और दे रहे इंटर तक खुलेआम शिक्षा
🏫डा.परशुराम मेमोरियल बयार पूरे गुमान को भी नहीं है मान्यता दे रहे इंटर की शिक्षा
🏫ज्ञान बाटिका धीरनपुर को भी नहीं मान्यता और चला रहे इंटरमीडिएट तक कालेज।
🏫किसान माडर्न स्कूल लबदहा केशवपुर भी बिना मान्यता के चल रहा इंटर कालेज । बस्ती जिले के हर्रैया ब्लाक क्षेत्र में धड़ल्ले से चल रहे बिना मान्यता स्कूलों का मामला।












