A2Z सभी खबर सभी जिले की

छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन महिला प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित “तीज मिलन” समारोह में नृत्य, गीत संगीत की मची धूम

तीज मिलन समारोह महिलाओं के सशक्तिकरण, पारंपरिक कला-संस्कृति, प्रेम एवं सौंदर्य का उत्सव है : सुमन देवांगन

IMG 20250807 095909
Oplus_16908288Oplus_16908288

भिलाई। छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में परमेश्वरी भवन प्रगति नगर रिसाली में महिलाओं के लिए तीज मिलन का रंगारंग आयोजन सम्पन्न हुआ। महिलाओं ने नृत्य, गीत संगीत, नाट्य प्रहसन सहित हर इवेंट में उत्साह पूर्वक भाग लेकर आनंद उठाया और प्रफुल्लित नजर आईं। इस अवसर पर अपने संबोधन में महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश संयोजिका श्रीमती सुमन देवांगन ने कहा कि तीज मिलन समारोह महिलाओं के सशक्तिकरण, पारंपरिक कला-संस्कृति, प्रेम एवं सौंदर्य का उत्सव है। उन्होंने कहा कि सभी समाज की महिलाओं के मिलन समारोह से सामाजिक समरसता कायम होती है और उनका सशक्तिकरण होता है। उन्होंने सभी महिलाओं को तीज मिलन की शुभकामनाएं दी।

IMG 20250807 095643
Oplus_17170434

इस अवसर पर आयोजित तीज क्वीन स्पर्धा में मंजू कुर्रे को तीज क्वीन 2025 का खिताब दिया गया। रूखमणी पटेल प्रथम रनरअप एवं शशिप्रभा धनकर द्वितीय रनरअप रही। इस बार महिलाओं के तीज क्वीन के लिए परिधान के लिए थीम था महिलाओं का सोलह श्रृंगार। महिलाओं ने बहुत ही उत्साह से सोलह श्रंगार कर आयोजन में भाग लिया। अन्य प्रतियोगिता के विजेता इस प्रकार रहे – म्यूजिकल चेयर गेम प्रमीला साहू प्रथम, स्वाति देवांगन द्वितीय, हेमलता साहू तृतीय, चिट निकलो गेम सावित्री केसरवानी प्रथम, शैल वर्मा द्वितीय, प्रमीला साहू तृतीय। समूह नृत्य में उमा साहू, सुनंदा साहू, राजकुमारी, भावना, रेखा, माया साहू के ग्रुप ने रईपुर के गोल बजार गीत तथा अमिता वर्मा, सरस्वती चंदेल, माया श्रीवास्तव, सुमन चौहान, भारती साहू, शशिप्रभा के ग्रुप ने मोर बर लेदे न लाली लुगरा गीत पर धूम मचाया। सुनीता केसरवानी ने एकल नृत्य प्रस्तुत किया। छत्तीसगढ़ी एकल गीत प्रस्तुत करने वालों में सीमा साहू, लता चंद्राकर, कुमुद ताम्रकार, अनिता वर्मा, महेश्वरी देवांगन, हेमलता पटेल, ज्ञानू मैत्रेय, उषा कौशल, रोशनी साहू शामिल हैं। नाट्य प्रहसन में कांति वर्मा, शतरूपा वर्मा, सुलोचनी वर्मा एवं लता चंद्राकर ने लोगों को खूब हंसाया। प्रतियोगिता के विजेताओं एवं प्रतिभागियों को समिति द्वारा पुरस्कृत किया गया तथा सभी को सुहाग सामग्री भेंट की गई।

IMG 20250807 095740
Oplus_17170434

इस अवसर पर लगाए गए सावन झूले का महिलाओं ने विशेष आनंद लिया। समारोह में प्रदेश संयोजिका सुमन देवांगन, भिलाई अध्यक्ष रामदुलारी ताम्रकार, रिसाली निगम की एमआईसी सदस्य सीमा साहू, शकुन्तला केसकर, डिकेश्वरी पटेल, पुष्पा यादव, नीता देशमुख, अनिता वर्मा, भूमिका देवांगन, अमिता वर्मा, कुमुद ताम्रकार, महेश्वरी देवांगन, सुमित्रा रात्रे आदि सहित बड़ी संख्या में उपस्थित थीं।

 

IMG 20250807 095528
Oplus_17170466

कार्यक्रम का संचालन सुमन देवांगन देवांगन एवं अनिता वर्मा ने किया।

IMG 20250807 095615
Oplus_17170434
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!