A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकोरबाछत्तीसगढ़

भाई बना हैवान: रक्षाबंधन पर मायके आई बहन की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या…..

मोबाइल चलाने से मना किया तो, देर रात सोते समय कर दिया हमला..........

सरगुजा छत्तीसगढ़— रक्षाबंधन जैसे पवित्र त्योहार के मौके पर सरगुजा जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मोबाइल फोन चलाने से मना करने पर एक भाई ने अपनी बहन की बेरहमी से कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी। यह वारदात लखनपुर थाना क्षेत्र के मझवार पारा गांव की है।

मृतिका की पहचान 25 वर्षीय मुनेश्वरी मझवार के रूप में हुई है, जो दो बच्चों की मां थी और रक्षाबंधन पर मायके आई हुई थी। वहीं, आरोपी 31 वर्षीय जयप्रकाश मझवार उसका बड़ा भाई है।

जानकारी के मुताबिक, घटना मंगलवार रात की है। मुनेश्वरी ने अपने भाई जयप्रकाश को देर रात तक मोबाइल फोन चलाते देखा, जिस पर उसने नाराजगी जताई और उसका मोबाइल छीन लिया। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। बहस के बाद मुनेश्वरी अपने बच्चों के साथ सो गई।

आधी रात को जयप्रकाश ने सोती हुई बहन पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर उसका गला काट दिया। हमले में उसकी सांस नली कट गई और खून ज्यादा बहने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बहन की चीख सुनकर घर के बाकी सदस्य जागे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

घटना के बाद आरोपी भाई जयप्रकाश मौके से फरार हो गया। वहीं, मृतिका के दोनों छोटे बच्चे जो मां के पास ही सो रहे थे, खून से लथपथ हो गए। परिजनों ने किसी तरह बच्चों को मां से अलग किया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!