
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्ट
गाजीपुर। देवकली ब्लॉक के तरांव ग्राम का नाम रोशन करते हुए स्व. बैजनाथ कुशवाहा उर्फ बैजू के सुपोत्र एवं रामजन्म कुशवाहा के पुत्र अजय कुमार मौर्य ने उत्तराखंड में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। लंबे समय से भाजपा से जुड़े अजय मौर्य को उधम सिंह नगर जिला पंचायत का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है। उनकी इस जीत से पूरा गाजीपुर जिला, विशेषकर देवकली ब्लॉक गौरवान्वित महसूस कर रहा है।
अजय मौर्य वर्ष 2009 से भाजपा संगठन से सक्रिय रूप से जुड़े हैं और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के करीबी नेताओं में गिने जाते हैं। राजनीति में उनकी सक्रियता और समाजसेवा ने उन्हें जिले की जनता के बीच लोकप्रिय बनाया। निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने के बाद क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई।
कुशवाहा महासभा ने दी बधाई
इस उपलब्धि पर कुशवाहा महासभा की एक विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसमें समाज के विभिन्न प्रबुद्ध जनों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
बैठक में मौजूद प्रमुख लोगों में पत्रकार अशोक कुमार कुशवाहा, नरेन्द्र कुमार मौर्य, महासभा के पूर्व जिला अध्यक्ष देवनाथ कुशवाहा, भुवनेश्वर कुशवाहा एडवोकेट, राजपति एडवोकेट, रामकिशुन एडवोकेट, रमाशंकर एडवोकेट, रामनरेश कुशवाहा, अवधेश कुशवाहा, जितेन्द्र मौर्य, गोपाल कुशवाहा, उर्मिला मौर्य, प्रमोद मौर्य, रामवृक्ष मौर्य, रामलाल मौर्य, सैदपुर के पूर्व सभासद राजेश मौर्य, बेचन मौर्य, हरिशचन्द्र कुशवाहा, जंगबहादुर कुशवाहा, डॉ. संतोष कुशवाहा, डॉ. शिवकुमार कुशवाहा, डॉ. संजय कुशवाहा, पवन वर्मा, अशोक वर्मा, सोनू वर्मा, विशाल वर्मा, अश्विनि मौर्य, जगदीश मौर्य, सुभाष, भरत, राजकुमार, केदार मौर्य समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।
क्षेत्र में खुशी का माहौल
अजय मौर्य की इस उपलब्धि पर न केवल उनका पैतृक गांव तरांव बल्कि पूरा देवकली ब्लॉक गर्व महसूस कर रहा है। लोग इसे क्षेत्र की राजनीति के लिए एक नई दिशा और समाज की प्रतिष्ठा में वृद्धि मान रहे हैं।