A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

सतपुड़ा प्लांट के एस हेंडलिग प्लांट में कार्य को‌ पेंटी में दिए जाने का हुआ खुलकर विरोध जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

सतपुड़ा प्लांट के एस हैंडलिंग प्लांट में कार्य को पेटी पर दिए जाने का हुआ खुलकर विरोध, जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

 

 

1-ठेका श्रमिकों एवं स्थानीय युवाओं में स्थानीय प्रबंधन के मुखिया, पेटी कॉन्टैक्टर बालाजी कंपनी और मैनेजिंग डायरेक्टर के प्रति रोष

 

 

2–बालाजी एंटरप्राइजेज को पेटी पर काम देने के लिए मुख्य अभियंता द्वारा जबलपुर मुख्यालय से तत्काल बुलवा लिया गया अप्रूवल

 

 

3–सीएम हेल्पलाइन पर ठेका श्रमिकों एवं स्थानीय युवाओं ने की शिकायत लगभग 20 सीएम हेल्पलाइन दर्ज

 

 

 

ठेका श्रमिकों द्वारा श्रमिक संगठनों के साथ मिलकर कई बार शोषण के खिलाफ प्रदर्शन किया गया एवं आवेदन दिए गए मगर सतपुड़ा प्लांट में ठेका श्रमिकों के हालात जस के तस बने हुए हैं, ठेका श्रमिकों एवं श्रमिक संघ के पदाधिकारी द्वारा भी मुख्य अभियंता को ज्ञापन सौंपकर एस हैंडलिंग प्लांट के औ एंड एम के कार्य को पेटी पर नहीं देने के लिए मांग की गई थी परंतु मुख्य अभियंता भी इस विषय पर मौन है

भारतीय मजदूर ठेका श्रमिक संघ के पदाधिकारी राजेंद्र सागर, विनोद भारती, अजय भरपेटे, प्रकाश घाटे, राजेश भारती, चंदन भन्नारे, सुधीर पाल, और संजय यादव ने बताया कि कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपकर उन्हें अवगत कराया गया कि सतपुड़ा थर्मल पावर प्लांट में कार्य को पेटी पर देने से श्रमिकों का शोषण होता है इसलिए काम को बालाजी एंटरप्राइजेस को पेटी पर नहीं दिया जाए

और पिछली बार ओ एंड डम के कार्य में बालाजी कंपनी को पेटी पर कार्य देने के लिए 70 दिन मैं अप्रूवल जबलपुर से आया था लगे थे, मगर अब तो बालाजी कंपनी पर श्रमिकों के शोषण का मामला श्रम न्यायालय बैतूल में दर्ज है, एवं उक्त कार्य में कार्यरत ठेका श्रमिकों एवं श्रमिक संगठनों द्वारा भी बालाजी इंटरप्राइजेज को पेटी पर कार्य देने के लिए विरोध किया जा रहा है एवं ज्ञापन भी दिए जा रहे हैं बावजूद इसके तत्परता दिखाकर 12, 13 दिन में जबलपुर मुख्यालय से अप्रूवल ले लिया गया यह पूरा मामला अब संदेह एवं जांच के घेरे में है

इधर एस हैंडलिंग प्लांट में पिछले कई वर्षों से कार्य करने वाले ठेका श्रमिक खुद क्षेत्रीय विधायक योगेश पंडाग्रे और भारतीय मजदूर संघ के बड़े पदाधिकारीयों के संपर्क में है क्षेत्रीय विधायक द्वारा भी ठेका श्रमिकों को आस्वत किया गया है कि किसी भी मजदूर को काम से नहीं निकलने दिया जाएगा और किसी भी ठेका श्रमिक का शोषण नहीं होने दिया जाएगा

Back to top button
error: Content is protected !!