A2Z सभी खबर सभी जिले की

हाथरस पुरदिलनगर सरस्वती विद्या मंदिर में कबड्डी प्रतियोगिता दंगल में प्रथम स्थान अपने वाले भईयाओं को पुरस्करित किया गया

सरस्वती विद्या मन्दिर पुरदिलनगर के भैयाओं ने जीता गोल्ड मेडल

स्थानीय सरस्वती विद्या मन्दिर के भैयाओं ने कचौरा, हाथरस में विद्या भारती की जनशिक्षा समिति ब्रज प्रदेश द्वारा आयोजित सैंतीसवे प्रांतीय दलीय खेलकूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया उक्त प्रतियोगिता में भैया नैतिक कुशवाहा ने बैडमिंटन सिंगल्स व हिमांशु के साथ मिलकर डबल्स में गोल्ड मैडल, भैया ब्रजेश कुमार सिंह व अनुराग सिंह ने शतरंज ( चेस ) में गोल्ड, 44 kg वजन में भैया मोनू ने गोल्ड मैडल प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। साथ ही बाल वर्ग की कबड्डी की टीम ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सभी विजयी छात्रों की विद्यालय आने पर सम्मानित किया गया।

उक्त प्रतियोगिता में ब्रज प्रान्त के 233 भैया बहिनों ने प्रतिभाग किया। विजयी भैया बहिन क्षेत्र स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। विद्यालय के प्रधानाचार्य हरीशंकर शर्मा, प्रबंधक राजेश चैचाणी एवं समिति के पदाधिकारिओं ने सभी विजयी छात्रों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Back to top button
error: Content is protected !!