बस अड्डे से लेकर इमलिया बाग तक गड्ढों से भरी सड़कें लोगों की आवाजाही मुश्किल बना रही हैं। नगर पालिका की बेरुखी और अध्यक्ष मोहम्मद रईस अंसारी की उदासीनता के चलते विकास कार्य दरअसल ठप पड़े हैं। खराब सड़कें रोजाना दुर्घटनाओं का कारण बनी हैं, लेकिन कोई राहत नहीं मिल रही। बस अड्डे पर बने शौचालय पर ताला लगा है, जिसे दुकानदारों ने कब्जा कर रखा है। इसके बावजूद नगर पालिका की ओर से कोई कदम नहीं उठाया गया। स्थानीय प्रशासन की इस उपेक्षा पर जनता में भारी गुस्सा है। पुलिस चौकी से लेकर इमलिया बाग तक फुटपाथ पर दुकानदारों का कब्जा भी लोगों के लिए बड़ी समस्या है, जिससे राहगीरों का चलना दूभर हो गया है। फुटपाथ पर अवैध कब्जे के कारण सड़कों पर भीड़ बढ़ती जा रही है, जिससे दुर्घटना का खतरा और बढ़ जाता है। बरसात के मौसम में बरौनी रोड जलमग्न हो जाती है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी जाम और परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस समस्या के लिए कई बार शिकायत की गई, लेकिन मरम्मत कार्य नहीं किया गया। मुख्यमंत्री के आदेश के बावजूद भी नगर पालिका की चुप्पी इसे साफ दिखाती है कि विकास कार्यों में कितनी लापरवाही हो रही है। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शैलेश अग्निहोत्री उर्फ गुड्डे ने इस मामले में बड़ी चौंकाने वाली बातें कही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर पालिका और प्रशासन के बीच मिलीभगत के कारण विकास कार्यों पर पानी फिर गया है। जनता की समस्याओं को नजरअंदाज कर भ्रष्टाचार चरम पर है। गुड्डे ने कहा कि जबतक नगर पालिका जिम्मेदारी से अपना कर्तव्य नहीं निभाएगी, तबतक संडीला का यह खरनाक हाल बदस्तूर जारी रहेगा। जनता को विकास का सपना दिखाने वाले आज खुद ही विकास के अवरोध बने हुए हैं। स्थानीय लोग मांग कर रहे हैं कि नगर पालिका तुरंत सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए। खराब सड़कों की मरम्मत की जाए, शौचालय जनता के लिए खोलें, फुटपाथ का कब्जा हटाकर पैदल चलने वालों को सुरक्षित रास्ता मिले। साथ ही, जलभराव की समस्या को दुरुस्त कर बरसात के दौरान जलभराव से निपटने के लिए उचित प्रबंध किए जाएं। सरकार के आदेशों का पालन करते हुए जल्द से जल्द गड्ढा मुक्त सड़कें बनाई जानी चाहिए।
“कर्तव्य पथ पर चलते-चलते जो वीर गिरते हैं, वे अमर हो जाते हैं… धर्मेंद्र यादव और प्रशांतधर दीवान जैसे जांबाज सिपाही सदैव हमारी स्मृतियों में जीवित रहेंगे।”
25/02/2026
ऑपरेशन ‘सवेरा’ के तहत बड़ी कार्रवाई: थाना चिलकाना पुलिस ने 20 ग्राम अवैध स्मैक के साथ शातिर नशा तस्कर दबोचा
25/02/2026
ईवीएम गोदाम की सुरक्षा और पारदर्शिता सर्वोपरि: जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष बंसल ने किया सघन निरीक्षण, व्यवस्थाएं पाई गईं चाक-चौबंद
25/02/2026
गाजन गढ़ में केसाराम भुरिया के पोत्र के ढूंढोत्सव समारोह कार्यक्रमआयोजित।
25/02/2026
भव्य वार्षिकोत्सव में देशभक्ति, सांस्कृतिक एवं शारीरिक प्रस्तुतियों ने मोहा सभी का मन पुरदिलनगर (हाथरस)। सरस्वती विद्या मन्दिर, पुरदिलनगर में आयोजित वार्षिकोत्सव समारोह अत्यंत हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।
25/02/2026
रायसर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान चाक चौबंद रहे, रायसर कस्बे में भरा गुदड़ी का मेला, बांकी माता और मुसाण्या भैरव बाबा के लक्खी मेले का समापन, भक्ति गीत गूंजे , बांकी माता एवं रायसर टीलों में स्थित मुसाण्या भैरव बाबा के लक्खी मेले के समापन पर उमड़े श्रद्धालु
25/02/2026
आजमगढ़ पुलिस मुठभेड़ में 50000 का इनामी हिस्ट्री सीटर नसीम घायल
25/02/2026
कटनी रीठी रोड पर भीषण सड़क हादसा
25/02/2026
शंकराचार्य अभिमुक्तेश्वरनंद के ऊपर दर्ज फर्जी मुकदमे के निष्पक्ष जांच के लिए आम आदमी पार्टी ने सौंपा ज्ञापन
25/02/2026
सहारनपुर में वाहन कटान का बड़ा खुलासा: केवल दो वैध स्क्रैपिंग यार्ड, बाकी सब अवैध? गागलहेड़ी में नियमों की धज्जियां, क्या ‘वाइट कॉलर’ संरक्षण से फल-फूल रहा काला कारोबार!
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!