A2Z सभी खबर सभी जिले कीFinanceInsuranceTechnologyअन्य खबरेधारमध्यप्रदेश

दुग्ध संघ के डेयरी कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न

सुरेन्द्र दुबे डिस्टिक हेड धार  उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ राकेश सिंह सिसोदिया की अध्यक्षता एवं श्रीमती वर्षा सिंगारे सहायक संचालक इन्दौर दुग्ध संघ की उपस्थिति में दुग्ध संघ के डेयरी कार्यकर्ताओं की बैठक एवं एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन मंगलवार को किया गया। उक्त कार्यशाला में कृत्रिम गर्भाधान से संबंधित संपूर्ण जानकारी एवं पशु चिकित्सा तथा जिला धार एवं मध्य प्रदेश को दूध उत्पादन में प्रथम स्थान पर लाने के लिए एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही सक्रिय रूप से कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया। कृत्रिम गर्भाधान की भारत पशुधन एप पर ऑनलाईन एंट्री करने का प्रशिक्षण दिया गया तथा बताया गया कि ऑफलाईन कृत्रिम गर्भाधान कार्य स्वीकार नहीं किया जावेगा। शतप्रतिशत ऑनलाईन एंट्री ही मान्य होगी। कार्यक्रम में धार जिले के अनेक स्थानो से दुग्ध संघ कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।IMG 20250827 161157

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!