A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

नर्मदा सिंचाई में नाम जोड़ने फसल बीमा दिलाने खाद केंद्र खोलने आदि अनेक मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा

 

IMG 20250828 175234

धार जिला ब्युरो गोपाल मारु रावडिया की रिपोर्ट

धार। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) द्वारा गुरूवार को किसानों की समस्याओं के संबंध में गुरुवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचे जहां कलेक्टर को ही ज्ञापन देने के लिए अड गये तथा दो घंटे से अधिक समय तक कलेक्टर कार्यालय में डटे रहे दो घंटे बाद तहसीलदार आशीष राठोड़ को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में किसानों ने 2023 – 24 की रबी खरीफ की फसल बीमा राशि दिलाने , बरमंडल में नगद खाद विकृत केंद्र खोलने , नर्मदा सिंचाई परियोजना से वंचित बरमंडल , अकोलिया , बरखेड़ा , सिंदुरिया , पटोलिया आदि ग्रामों का सर्वे करवाकर शीघ्र उक्त ग्रामों को भी जोड़ने , घोड़ारोज एवं जंगली सूअर से फसल बचाने हेतु ठोस कदम उठाएं जाने , आगामी सोयाबीन फसल समर्थन मूल्य से कम में विक्रय ना हो उसके लिए उचित नियम बनाने , आगामी रबी सीजन में विद्युत प्रदाय निर्बाध प्रदान करने , सरदारपुर एवं बदनावर क्षेत्र में अल्प वर्षा के चलते सुखा घोषित करने संबंधी मांगे ज्ञापन के माध्यम से रखी साथ ही दस दिनों में उक्त समस्याओं का निराकरण नहीं होने पर किसानों द्वारा कलेक्टर कार्यालय में भुख हड़तालबकरने की चेतावनी दी गई। ज्ञापन का वाचन भारतीय किसान यूनियन के जिला महासचिव जीवन पटेल ने किया। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के प्रदेश संगठन मंत्री वीरेन्द्र पाटीदार , जिला महासचिव जीवन पटेल , पप्पालाल पटेल, मांगीलाल चौधरी , मुन्नालाल पाटीदार , नारायण मालवीया , रमेश गुजरिया , रमेश गोठवाल , दिलीप गूगावन , गोपाल रावड़िया , मनीष मारू , परमानंद काछा, अमृत मरेटिया , जितेन्द्र चावड़ा , प्रमोद जायसवाल , भेरूलाल मारू , नागेश्वर पाटीदार , आशाराम मारू , कमल पाटीदार , पवन गोयल , भोला पाटीदार सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!