A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

भिक्षावृत्ति एवं स्कूल नहीं जाने वाले बच्चों कि पहचान कर भेज रहे स्कूल

सागर। वंदे भारत लाईव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664- भिक्षावृत्ति एवं स्कूल न जाने वाले बच्चों की पहचान कर स्कूल में एडमिशन कराने के लिए किया जा रहा है भ्रमण, भिक्षावृत्ति एवं स्कूल न जाने वाले बच्चों की पहचान कर स्कूल मे एडमीशन कराने के लिए डिप्टी कलेक्टर अमन मिश्रा, महिला बाल विकास के जिला कार्यक्रम अधिकारी भरत सिंह राजपूत, सामाजिक न्याय विभाग के संयुक्त संचालक डी.एस.यादव, लेबर इन्सपेक्टर पी. के. जैन, बी.ई.ओ. मनोज तिवारी, बी.आर.सी. अनिरूद्ध डिम्हा, विशेष किशोर पुलिस इकाई से साजिद हुसैन की टीम ने संयुक्त रूप से शहर के स्थानों का भ्रमण किया जहां ऐसे बच्चों के मिलने की संभावना थी ।डिप्टी कलेक्टर अमन मिश्रा ने ऐसे परिवारों के सदस्यों से संवाद किया तथा उन्हे बच्चों को स्कूल भेजने के लिए कहा। साथ ही महिला एवं बाल विकास की टीम, बी.ई.ओ. तथा बी.आर.सी. को ऐसे बच्चों की सामाजिक रिपोर्ट तैयार करने तथा ऐसे बच्चों को स्कूल/आंगनबाड़ी भेजने के निर्देश दिये। जिला कार्यक्रम अधिकारी, भरत सिंह राजपूत ने बताया कि 6 वर्ष से छोटे बच्चों को आंगनबाड़ी केन्द्र मे तथा 6 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों को स्कूल भेजा जायेगा। कलेक्टर के निर्देश तथा मार्गदर्शन मंे इस औचक अभियान मे 09 बच्चों को चिन्हित किया गया जिसमे 04 बच्चंे 06 वर्ष से कम तथा 5 बच्चे 6 वर्ष से अधिक उम्र के पाये गये । इन 09 बच्चों मे से 02 बच्चे वर्तमान मे स्कूल जाते है शेष बच्चों को स्कूल एवं आंगनबाड़ी भेजने की बात पर एक अभिभावक रवि भाटी ने बताया कि अगर स्कूल मे अच्छी सुविधाएं मिलेगी तो वे बच्चों को स्कूल जरूर भेजेगे।1000126209

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!