सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने मंगलवार को सदर देहात मंडल के दुबौली महदेवा बरवा फहीम सिसवा नवीन, खुटहा, बलुआ गांवों में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की सुनी समस्याएं
महाराजगंज 3 सितंबर। सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने मंगलवार को सदर देहात मंडल के दुबौली महदेवा बरवा फहीम सिसवा नवीन, खुटहा, बलुआ गांवों में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनका समाधान करने का भरोसा दिलाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार “सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास” के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। कानून व्यवस्था दुरुस्त होने से ही उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश आ रहा है और प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।विधायक ने चौपाल में मौजूद ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार ने हर वर्ग के लिए योजनाएं चलाई हैं। किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से प्रतिवर्ष छह हजार रुपये मिल रहे हैं, तो वहीं गरीब परिवारों को मुफ्त राशन और उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है। सरकार का उद्देश्य है कि कोई भी परिवार मूलभूत सुविधाओं से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत है। अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई हो रही है और माहौल पूरी तरह निवेशकों के अनुकूल बना है। यही कारण है कि देश-विदेश की बड़ी कंपनियां उत्तर प्रदेश में उद्योग लगाने आ रही हैं। इससे युवाओं को रोजगार के अवसर मिल रहे हैं और गांव-गांव तक विकास की किरण पहुंच रही है।
चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने विधायक के समक्ष बिजली, सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी समस्याएं रखीं। इस पर श्री कन्नौजिया ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाएं तभी सफल होंगी, जब उनका लाभ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का लक्ष्य है कि गांव समृद्ध हों और गरीबों के जीवन में खुशहाली आए। चौपालों का उद्देश्य भी यही है कि जनता और जनप्रतिनिधि के बीच सीधा संवाद बने और समस्याओं का समाधान जमीनी स्तर पर हो।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने त्यागपत्र दे दिया है।
25/07/2026
एएनटीएफ टीम ने छात्राओं व एनसीसी कैडेट्स को स्टैच्यू ऑफ यूनिटी एवं ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ अभियान की दी जानकारी।
25/07/2026
उदयपुर में दर्दनाक हादसा: टूटे 11 केवी बिजली तार की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम
25/07/2026
गुरु पूर्णिमा महोत्सव 29 जुलाई2026 को
25/07/2026
चलो लखनऊ! लोकतंत्र, संविधान और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए 27 जुलाई को अपनी जनता पार्टी का विशाल प्रदर्शन”
25/07/2026
उन्नाव: 12 वर्षीय अक्क्ष द्विवेदी, जो गांधी नगर सदर कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले हैं, सुबह अपने घर से निकले और तब से घर वापस नहीं लौटे हैं। उनके परिवार ने इस मामले में जानकारी साझा करते हुए सभी से सहयोग की अपील की है।
25/07/2026
खेत में पेड़ से लटका मिला 7 दिन पुराना शवः हाथ-पैर के पंजे जानवरों ने नोचे, पहचान के प्रयास जारी।
25/07/2026
जनपद मीरजापुर थाना पड़री क्षेत्रान्तर्गत ग्राम उसरहवा रेलवे ट्रैक के पास मिले एक किन्नर की शव की घटना से सम्बन्धित 01 अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त आटो बरामद
25/07/2026
दुर्गंध ने अम्बेडकर नगर को नर्क बना दिया
25/07/2026
प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ से वंचित महिला ने उठाए सवाल, कटेहरी बीडीओ पर लगाए गंभीर आरोप
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!