A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेगोरेला पेंड्राछत्तीसगढ़

जीपीएम- दो पक्षों में दुकान को लेकर आपस में विवाद

गौरेला में खेरमाई चौक में दुकान के विवाद को लेकर हिंसक झड़प हुई

20250904 100229 1
++++++++++++++++++++++++++++++++ वंदेभारतलाइवटीव न्युज, शनिवार 06 सितंबर 2025-: छत्तीसगढ राज्य के गौरेला पेन्ड्रा मरवाही जिला अंतर्गत गौरेला के खेरमाई चौक क्षेत्र में दुकान को लेकर दो पक्षों में आपस में हिंसक झड़प हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस झड़प में प्रदीप दुबे ने गौरेला पुलिस थानें में शिकायत दर्ज करवाई है, जिसमें प्रदीप दुबे ने शिकायत में आरोप लगाया कि साजन अग्रवाल एवं उनके परिवार के लोगों ने उनकी दुकानों पर कब्जा करने की मंशा से उनके घर में घुसकर परिवार वालों के साथ हाथापाई की है। खेरमाई चौक में हुए विवाद का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। शिकायतकर्ता प्रदीप दुबे का कथन है कि आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी है। प्रदीप दुबे का कहना है कि साजन अग्रवाल ने नकली दस्तावेजों के आधार पर दुकानों का सौदा कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गौरेल् पुलिस ने इस मामलें में प्रियंका अग्रवाल, अनुभव अग्रवाल, पीयूष अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, नीरज अग्रवाल(सनी), प्रिंस अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, कालू अग्रवाल समेत कुल 09 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस इस मामलें में आरोपियों को शीघ्र ही गिरफ्तार भी कर सकती है। 20250906 112837

20250906 112729

Show More

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!