
*स्व. बाबा साहब नातू सामुदायिक भवन में आयोजित हुआ निगम का शिक्षक दिवस सम्मान समारोह*
*72 शिक्षकों को शॉल, श्रीफल, प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिंह भेंट कर किया सम्मानित*
🎯 वन्दे भारत लाइव टी वी न्यूज चैनल उज्जैन
पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्लि डॉ. राधाकृष्णन जी के जन्म दिवस 5 सितम्बर शिक्षक दिवस के अवसर पर नगर पालिक निगम उज्जैन द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन स्व. बाबा साहब नातू सामुदायिक भवन में महापौर श्री मुकेश टटवाल की अध्यक्षता एवं विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा, निगम अध्यक्ष श्रीमती कलावती यादव, नेताप्रतिपक्ष श्री रविराय, सामान्य प्रशासन समिति प्रभारी श्री अनिल गुप्ता के विशिष्ठ आतिथ्य में किया गया। सम्मान समारोह का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र में माल्यापर्ण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया गया।
कार्यक्रम में शहर के समस्त वार्ड पार्षदों से प्राप्त किये गए शिक्षकों तथा शहर ऐसे शासकीय विद्यालय जिनके द्वारा शतप्रतिशत परिणाम दिया गया है उनके प्राचार्याओं को उपस्थिति अतिथियों द्वारा शॉल, श्रीफल, प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
महापौर श्री मुकेश टटवाल द्वारा अपने उद्बोधन में कहा गया कि शिक्षक की भूमिका महत्वपूर्ण होती है, आप ही के मार्गदर्शन में बड़े से बड़े परिवर्तन आ सकते हैं, एक बच्चा जिसे कुछ नहीं आता वह शिक्षा के माध्यम से अच्छे अच्छे स्तर पर पहुंच सकता है, देश का श्रृष्ठ नागरिक बन सकता है यह सब निर्भर करता है आस सभी की शिक्षा के कारण। आप सभी को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं।
विधायक श्री अनिल जैन कालुहेड़ा ने कहा कि गुरू के बिना ज्ञान अधुरा है सबसे पहले गुरू हमारे माता पिता है उसके बाद आप सभी है, आप सब हमारे उज्जैन के वैभव को बढाएंगे, उज्जैन से कोई अंतरिक्ष में जाए, अच्छे अच्छे डॉक्टर, इंजिनियर वकिल एवं आईएएस निकले ऐसी हमारी अपेक्षा है।
निगम अध्यक्ष श्रीमती कलावती यादव ने कहा कि गुरू का जो स्थान है हमारी संस्कृति में वो बहुत ही ऊंच स्थान है। कहते है कि गुरू का स्थान भगवान से भी बड़ा होता है और जब हम वंदना करते हैं “गुरू ब्रह्मा गुरू विष्णु, गुरु देवो महेश्वरा गुरु साक्षात परब्रह्म, तस्मै श्री गुरुवे नमः” हमारी संस्कृति में जो गुरू का स्थान है उससे किसी की बराबरी नहीं की जा सकती है, और माँ प्रथम गुरू होती है बच्चों कि जो बाद में विश्वास के साथ अपने बच्चों की उंगली गुरू को थमा देती है, विद्यालय में पहुंचा देती हैं जहां कुम्हार जिस तरह कच्ची माटी को ढाल कर वस्तुएं बनाता है ठीक उसी प्रकार एक शिक्षक उस अबोध बालक को भविष्य का एक अच्छ नागरिक बना कर समाज के सामने प्रस्तुत करता है।
नेताप्रतिपक्ष श्रीमती रविराय जी द्वारा कहा गया कि आप शिक्षक दिवस के अवसर पर आप सभी शिक्षकों का सम्मान कर के हम गौरवान्वित है आप सभी को प्रणाम एवं शुभकामनाएं।
इस अवसर पर आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा, एमआईसी सदस्य श्रीमती दुर्गाशक्ति सिंह चौधरी, डॉ. योगेश्वरी राठौर, श्री रजत मेहता, श्री शिवेन्द्र तिवारी, श्री कैलाश प्रजापत, श्री जितेन्द्र कुंवाल, झोन अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र मेहर, श्री विजय सिंह कुशवाह, श्री संग्राम सिंह भाटिया, पार्षद श्री गब्बर भाटी, श्री रामेश्वर दुबे, श्री राजेश बाथम, श्रीमती नीलम राजा कालरा, श्रीमती राखी कड़ेल, श्रीमती आभा कुशवाह, श्रीमती निर्मला करण परमार, श्रीमती बबीता घनश्याम गौड़, श्रीमती प्रेमलता रामी, श्री पंकज चौधरी, श्री हेमंत गेहलोत, श्री राजेन्द्र कुंवाल, श्री गजेन्द्र हिरवे, श्रीमती जानी बाई राठौर, पार्षद प्रतिनिधि श्री गोपाल अग्रवाल, श्री विजय चौधरी, श्री बालकृष्ण पटेल, मण्डल अध्यक्ष श्री सतीश सिंदल, श्री गजेन्द्र खत्री, श्री मुकेश पोरवाल, श्री हरिश सौलंकी, अपर आयुक्त श्री संतोष टेगोर, उपायुक्त श्री योगेन्द्र पटेल, सहायक आयुक्त श्री प्रफुल्ल खठरे, श्री राघवेन्द्र सिंह पालिया, श्री पवन कुमार फुलफकिर, जनसम्पर्क अधिकारी श्री पवन कुमार उपस्थिति रहे।
सम्मानित शिक्षकों के नाम
श्री रमेशचंद्र चांगोसिया श्रीमति ऋतु बड़ेरा श्रीमति बिन्दिया शर्मा
श्रीमति शैलेजा रिछारिया श्रीमति बबिता जोशी श्री राजेश राठौर
श्री अलका सहस्त्रबुद्धि श्री राजेश शर्मा श्रीमति अनीता नगरिया
श्रीमती बज्रवाला मनावत श्री श्याम सुंदर भट्ट श्रीमति ममता निगम
श्री शिवराज पाल श्री दिग्विजय शुक्ला श्रीमति हेमलता चौहान
श्री सुदीप जैन श्रीमति स्वीटी शर्मा श्रीमती मीनाक्षी वर्मा
श्रीमति पिंकी सौलंकी श्री पुरूषोत्तम कुमार विष्णु श्री अभय जोशी
श्री विभा उपाध्याय मोहम्मद शहजाद कुरैशी श्रीमति अनिता हरी
श्री गणेश गिरी गोस्वामी श्रीमति मंजुबाला राठौर डा. राजेश ठाकुर निर्झर
श्रीमति शशी साहू आबिदा कासम कुरैशी श्रीमति साधना विरधरे
श्री शफी मोहम्मद शेख सुश्री जुलेखा कागजी श्री आशुतोष मेहता
श्रीमती दीपाली निगम श्रीमति गरिमा पुरोहित श्रीमति अंशु भार्गव
श्रीमति विनिता पाल श्री राजकुमार विश्वकर्मा श्रीमति अर्चना वधेका
श्री पद्मसिंह चौहान श्री हरिओम व्यास श्रीमती वर्षा पोलाई
श्रीमती गीता सूर्यवंशी श्री अंकित शर्मा श्री देवन्द्रनाथ जी
श्री दिलीप कुमार निर्मल डॉ. विवेक तिवारी श्री देवेन्द्रनाथ शुक्ला
श्री बीएमएस परिहार डॉ. चित्ररेखा जैन श्री बालेन्दु दुबे
श्री संपूर्ण भारद्वाज श्रीमती स्मिता करजगांवकर श्री राजेन्द्र पुरोहित
श्रीमती प्रीति शुक्ला श्री प्रदीप कुमार देशपांडे श्रीमती अर्चना श्रीवास्तव
श्री शशिकुमार बोरखडिया श्री सनत कुमार व्यास श्री अनिल कुमार जैन
श्रीमती रेखा शास्त्री डी एस धोडवाल डॉ. विभा शर्मा
श्रीमती सपना गोठवाल श्री मुकेश त्रिवेदी श्रीमती तनवीर जहां
श्रीमती सुनीता मिश्रा श्री अभिमन्यु व्यास श्रीमती उषा डोर
श्रीमती आरती अग्रवाल श्री प्रमोद अग्रवाल श्री शिवसिंह अहिरवार







