
घर-घर में इस्तेमाल होने वाला दूध जल्द ही सस्ता होने वाला है! सरकार ने GST परिषद की ताजा बैठक में बड़ा फैसला लिया है कि पैकेज्ड दूध पर लगने वाला 5% GST अब नहीं लिया जाएगा.
इसका मतलब है कि अमूल और मदर डेयरी जैसे बड़े ब्रांड्स के दूध की कीमतों में जल्द ही कमी देखने को मिलेगी. ये खबर आम लोगों के लिए बड़ी राहत लेकर आई है, खासकर जब महंगाई ने जेब पर बोझ बढ़ा रखा है.
क्यों लिया गया ये फैसला?
GST हटाने का मकसद है दूध को और ज्यादा Affordable बनाना. दूध हर घर की जरूरत है, और सरकार चाहती है कि हर परिवार को अच्छी क्वालिटी का दूध सस्ते दामों पर मिले. इस कदम से न सिर्फ उपभोक्ताओं को फायदा होगा, बल्कि बढ़ती महंगाई के बीच घरेलू बजट को भी राहत मिलेगी.
कितना सस्ता होगा दूध?
अमूल गोल्ड (फुल क्रीम): ₹69 से घटकर ₹65-66
अमूल फ्रेश (टोंड दूध): ₹57 से ₹54-55
अमूल टी स्पेशल: ₹63 से ₹59-60
भैंस का दूध: ₹75 से ₹71-72
गाय का दूध: ₹58 से ₹55-57
मदर डेयरी फुल क्रीम: ₹69 से ₹65-66
मदर डेयरी टोंड दूध: ₹57 से ₹55-56
मदर डेयरी भैंस का दूध: ₹74 से ₹71
मदर डेयरी गाय का दूध: ₹59 से ₹56-57
कब से मिलेगी ये राहत?
ये नया नियम 22 सितंबर 2025 से लागू हो जाएगा. इसके बाद अमूल, मदर डेयरी और दूसरे पैकेज्ड दूध ब्रांड्स नई कीमतों के साथ मार्केट में उपलब्ध होंगे. यानी, अगले महीने से आपकी चाय, दूध और दही का खर्चा थोड़ा कम होने वाला है!
आम लोगों के लिए क्या है इसका मतलब?
इस फैसले से न सिर्फ दूध सस्ता होगा, बल्कि दूध से बनी चीजें जैसे दही, पनीर और बटर भी किफायती हो सकते हैं. ये खबर खासकर मिडिल क्लास फैमिली के लिए राहत भरी है, जो रोजाना दूध का इस्तेमाल करते हैं. तो, तैयार हो जाइए सस्ते दूध का मजा लेने के लिए!




