

देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत बुधवार को दुमका नगर भाजपा ने दुर्गास्थान मंदिर प्रांगण में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया।
इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों की सफाई कर जनमानस को स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम का नेतृत्व स्वच्छता अभियान संयोजक धर्मेंद्र सिंह ने किया, जबकि सह संयोजक मृणाल मिश्रा एवं पिंटू साह ने सक्रिय भूमिका निभाई।
नगर भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि स्वच्छता केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज सुधार का संकल्प है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने ‘स्वच्छ भारत अभियान’ के माध्यम से देशवासियों को जो प्रेरणा दी है, उसी के अनुरूप भाजपा कार्यकर्ता सेवा पखवाड़ा में सेवा, समर्पण और स्वच्छता को जन-आंदोलन का स्वरूप दे रहे हैं।
उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने लोगों से आह्वान किया कि वे अपने घर-आंगन, मोहल्ले और सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता को आदत बनाएं और स्वस्थ भारत के निर्माण में अपनी जिम्मेदारी निभाएं।
कार्यक्रम में मनोज साह,अमिता रक्षित, दीपक स्वर्णकार,दिनेश सिंह,श्रीधर दास, ममता साह,विमल मरांडी,अमन राज, गुंजन मरांडीअजय वर्मा,ओम केसरी, गोपाल साह, मनीष सिंह,रानी सिंह एव आदि मौजूद थे।





