A2Z सभी खबर सभी जिले कीगढ़वागुमलाजमशेदपुरझारखंडधनबादबोकारोरामगढ़सरायकेला

*जामा में विश्वकर्मा पूजा पर स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का उद्घाटन*

*जामा में विश्वकर्मा पूजा पर स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का उद्घाटन*

IMG 20250917 WA0464 IMG 20250917 WA0462 IMG 20250917 WA0461 IMG 20250917 WA0459 IMG 20250917 WA0455

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जामा मे बुधवार विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन जामा विधायक डॉ लुईस मरांडी एवं उप प्रमुख पूनम देवी के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान जामा में संचालित तीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं 31 आरोग्य मंदिर का भी उद्घाटन किया गया। इस मौके पर जामा विधायक डॉ लुईस मरांडी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे इस प्रकार के कार्यक्रम से ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं और बच्चे अब सफलता पूर्वक अपना स्वास्थ्य जांच और इलाज करा सकेगी और सुदूर देहात में रहने वाले ग्रामीण महिलाओं में स्वास्थय के प्रति जागरूकता लाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार आम जनता और ग्रामीणों को हर तरह की सुविधा मुहैया करा रही है खाश कर महिलाओं के लिए कई प्रकार की जन कल्याणकारी योजनाएं लाकर महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने का काम किया है। कार्यकम का सफल क्रियान्वयन में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शशिधर मिश्र एवं कार्यक्रम के नोडल पदाधिकारी डॉ रिजवान अंसारी के साथ राजेश रोजवेल मुर्मू बीडीएम तरुण सेन, अजितेश राय, पवन कुमार, मिथुन कुमार , प्रदीप मंडल, क्रिस्टीना किस्कू एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मी की भूमिका सराहनीय रहा।

इस दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शशिधर मिश्र ने कहा कि स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है। इस अभियान के तहत विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं जिसमें सर्वप्रथम स्वास्थ्य जांच शिविर महिलाओं और बच्चों की स्वास्थ्य जांच की जाएगी, जिसमें रक्तचाप, मधुमेह, कैंसर और अन्य बीमारियों की जांच शामिल है। इसके साथ पोषण जागरूकता अभियान में महिलाओं और बच्चों को संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली के बारे में जानकारी दी जाएगी।

कार्यक्रम में मातृ और शिशु देखभाल के बारे में जानकारी दी जाएगी जिसमें गर्भवती महिलाओं और शिशुओं की देखभाल के लिए विशेष सेवाएं प्रदान की जाएंगी।

इसके अलावा आयुष्मान कार्ड और मातृ एवं शिशु सुरक्षा कार्ड प्रदान किया जाएगा इसके लिए स्वास्थ्य सेवाओं को आसान बनाने के लिए आयुष्मान कार्ड और मातृ एवं शिशु सुरक्षा कार्ड का पंजीकरण किया जाएगा।

जरूरत पड़ने वो रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे और लोगों को रक्तदान के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

बताया कि इस अभियान का उद्देश्य समाज को मजबूत बनाने के लिए महिलाओं और उनके परिवार के स्वास्थ्य को सशक्त बनाना है। यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर शुरू किया गया है जो 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा।। इस मौके पर जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष विभीषण मुर्मू, सचिव गौतम दर्वे, बोदीलाल मरांडी सहित अनेकों स्वास्थ्य कर्मी एवं ग्रामीण शामिल रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!