A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकटनीमध्यप्रदेश

अंतिम दिवस देवी भागवत कथा श्रवण करने उमड़ी भीड़, लोकगीत का कार्यक्रम 2 को

कटनी, रीठी।। GANESH UPADHYAY VANDE BHARAT LIVE TV NEWS KATNI MP.

रीठी के बस स्टैंड परिसर में दुर्गा उत्सव समिति द्वारा कराई जा रही संगीतमय श्रीमद् देवी भागवत कथा के अंतिम दिवस मंगलवार को कथा श्रवण करने श्रोताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। कथा व्यास पंडित उमेश दुबे जी ने मां भगवती के नौ रुपों की महिमा बताई। उन्होंने कहा कि धन्य है आयोजन समिति और रीठी नगर के रहवासी जिन्होंने शारदेय नवरात्र पर्व के मौके पर इतना भव्य श्रीमद् देवी भागवत कथा का आयोजन कराया। देखा गया कि रीठी बस स्टैंड नवरात्र पर्व की बैठकी से नवमीं तक हुई श्रीमद् देवी भागवत कथा पंडाल समूचे क्षेत्र के लिए आस्था का केंद्र बना हुआ था। भोर होते से देर रात तक यहां भक्तों की भीड़ देखी गई। कथा के दौरान सीताराम पटेल, सुरेश नेमा, संस्कार मांझी, अमन मांझी, ब्रजेश रजक, रतनचंद जैन, धर्मेंद्र राय, सुनील जैन, गुड्डू बर्मन, रीतेश तिवारी, सूरज पाल, श्यामसुंदर चौदहा, अरविंद मेहरा, अवधेश सिंह, विनीत गुप्ता, रीतेश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।

मंगलवार व बुधवार को शारदेय नवरात्र पर्व की नवमीं तिथि को रीठी नगर में सभी पंडालों में विराजीं मातारानी का हवन-पूर्णाहूति कर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। गोल बाजार परिसर, गल्ला मंडी, पटेल मोहल्ला, बस स्टैंड, शिवनगर, रेलवे स्टेशन सहित विभिन्न दुर्गा पंडालों में मंगलवार व बुधवार को हवन-पूर्णाहूति व कन्या पूजन कर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। सुबह से ही भक्त पूर्णाहुति करने पंडालों में उपस्थित रहे।

*लगा 56 भोग हुई भव्य महाआरती*

मंगलवार को पर्व की नवमीं के अवसर पर रीठी नगर में जगह-जगह विराजीं मां आदिशक्ति की ढोल-नगाड़े के साथ भक्तों द्वारा भव्य महाआरती कर कल्याण की कामना की गई। देखा गया कि रीठी के खेर माता दुर्गा उत्सव समिति, गल्ला मंडी, पटेल मोहल्ला, बस स्टैंड, बड़ी माई नगर सेठानी गोल बाजार, बस स्टैंड, शिवनगर हाई स्कूल, सिंघैया में विराजीं मां भगवती की ढोल-नगाड़े के साथ संगीतमय महाआरती की गई वहीं बस स्टैंड परिसर में स्थापित मां आदिशक्ति मां जगदम्बा को छप्पन भोग अर्पित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।

*लोकगीत का कार्यक्रम 2 को*

दो अक्तूबर को रीठी नगर के एतिहासिक दशहरा समारोह के दौरान बाहर से आई जनता के मनोरंजन के लिए सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति गल्ला मंडी रीठी द्वारा थाना परिसर के सामने लोकगीत का शानदार आयोजन किया जा रहा है। समिति द्वारा कार्यक्रम को लेकर पूरी तैयारियां भी की जा चुकी है। समिति के अध्यक्ष अनमोल अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि बड़ा मलहरा छतरपुर के सुप्रसिद्ध लोकगीत गायक देवी अग्रवाल व साधना राठौर द्वारा शानदार कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी। गौरतलब है कि रीठी का दशहरा चल समारोह क्षेत्र का एतिहासिक है यहां आस-पास जिले के हजारों लोग उमड़ते हैं। जिसके मनोरंजन के लिए रीठी में दुर्गा उत्सव समितियों द्वारा आयोजन किए जाते हैं। समिति के अनमोल अग्रवाल, सिद्धार्थ सोनी, अंकुश सोनी, मयूर अग्रवाल, प्रथम दुबे, मयंक बर्मन, जुगल बर्मन, कन्हैया बर्मन, शुभम ठाकुर, दीपक बर्मन, रीतेश तिवारी सहित अन्य जनों ने कार्यक्रम सफल बनाने की अपील की है।

Back to top button
error: Content is protected !!