इटवा थाने में छात्राओं को किया गया सम्मानित
मिशन शक्ति के तहत सुरक्षा, स्वावलंबन की जानकारी दी गई
सिद्धार्थनगर पुलिस अधीक्षक अभिषेक महाजन के निर्देश पर 9 अक्टूबर 2025 को इटवा थाने में ‘मिशन शक्ति’ अभियान के तहत छात्राओं को सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी इटवा शुबेन्दु सिंह के नेतृत्व में आयोजित हुआ।
थाना प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर तिवारी के मार्गदर्शन में, हाल ही में आयोजित क्रिकेट मैच और दौड़ जैसी खेलकूद
प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाली छात्राओं को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर महिला और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए एक मार्च भी निकाला गया। छात्राओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों और सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान कर जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में थाना प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर तिवारी के साथ कांस्टेबल घनश्याम यादव, महिला कांस्टेबल श्रुति मिश्रा, महिला कांस्टेबल अल्का त्रिपाठी और कांस्टेबल संजीव कुमार भी उपस्थित रहे ।






