A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

हिंदुमलकोट उप तहसील कार्यालय में बड़ी गड़बड़ी का खेल।

पक्की पटवार हल्का के गैर खातेदार को जामबंदी में छेड़छाड़ कर बनाया खातेदार।

      1. श्री गंगानगर जिले की उप तहसील कार्यालय हिंदुमलकोट में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है।इतनी बड़ी गड़बड़ी एक RAS अधिकारी की भूल या जानबूझकर की गई गलती है इसको स्पष्ट करना मुश्किल है
      2. ग्राम पंचायत पक्की में चक 3बी बड़ी पक्की में बलजीत सिंह पुत्र शमीर सिंह जाति रायसिख निवासी दिवान खेड़ा पंजाब के मुश्तर्का खाता संख्या 125/100का मुरब्बा ऩ 27 व 31के कुल रकबा 7.2350हेक्टेयर कृषि भूमि गैर खातेदार से राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज थी ।जिसमें जमाबंदी में उलटफेर करते हुए।अनोखा सिंह पुत्र अवतार सिंह चक 3 बी बड़ी पक्की श्री गंगानगर के नाम दर्ज कर दी।जबकि जमाबंदी में गैरखतेदारी के नाम से दर्ज है,जब रजिस्ट्री दर्ज की गई उस वक्त रीडर और नायाब तहसील दार द्वारा बिना किसी जांच परख के रजिस्ट्री दर्ज कर दी।
      3. इन बात को पांच माह बीत जाने के बावजूद भी अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया।
      4. जब इस मामले पर RTI मांगी गई और 181 पर शिकायत दर्ज करवाई गई तो प्रशाशन हरकत में आया।
      5. इस मामले में खरीददार और बेचान करता गवाहों के इलावा कौन कौन संलिप्त है इसका स्पष्टीकरण अभी भी संशय बना हुआ है।
      6. या फिर किसी ई मित्र संचालक या जिस id से रजिस्ट्री दर्ज की गई लिखी गई किन किन कि संलिप्त है अभी कहना मुश्किल है।मामला गंभीर जरूर है लेकिन मुश्किल नहीं है।
  1. वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज टीम तहसील कार्यालय में इस मामले की संपूर्ण रिपोर्ट के लिए कल मांगकर आपतक रूबरू करेंगे
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!