A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

GYCU ग्रामीण युवा क्रिकेट यूनियन की भव्य वेब साईट हुई लांच

GYCU के वरिष्ठ पदाधिकारी रहे मौजूद

जीवाईसीयू ग्रामीण युवा क्रिकेट यूनियन का भव्य वेब साईट हुआ लांच

कानपुर नगर।

  • जीवाईसीयू (ग्रामीण युवा क्रिकेट यूनियन) का वेब साईट भव्य रूप से लांच किया। इस शुभ अवसर पर संस्था के उच्चाधिकारियों द्वारा खेल और समाज के प्रति समर्पित जुझारू युवा विनीत कुमार सिन्हा को ग्रामीण युवा क्रिकेट यूनियन ऑल ओवर इंडिया का डिप्टी डायरेक्टर जनरल नियुक्त किया गया। संस्था के उच्चाधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत अभिनन्दन किया। संस्था के डायरेक्टर जनरल बाबू जी एवं नेशनल सेक्रेटरी राजू जी के द्वारा आये हुये सभी अधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया। तत्पश्चात ग्रांड पार्टी का आयोजन किया गया।

ऑल ओवर वर्ल्ड वेबसाइट की लांचिंग के मौके पर राजू (राष्ट्रीय महासचिव)
ग्रामीण युवा क्रिकेट यूनियन, बाबू
(महानिदेश)
ग्रामीण युवा क्रिकेट यूनियन, संस्था के संरक्षक महामहिम राष्ट्रपति के पुलिस पदक से सम्मानित सेवानिवृत्ति डिप्टी एस. पी. शिव स्वरूप, विनीत सिन्हा (उप महानिदेशक), विपुल सिन्हा (राष्ट्रीय सचिव) ग्रामीण युवा क्रिकेट यूनियन, कोषाअध्यक्ष अंकित सिंह एवं रैंक कीवर्ड डिजिटल मीडिया के डायरेक्टर आनंद सिंह भदौरिया, अभिषेक सिंह भदौरिया आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहें।

*ग्रामीण युवा क्रिकेट यूनियन (G.Y.C.U)*

(भारतीय न्यास अधिनियम, भारत सरकार द्वारा पंजीकृत संस्था) “गांव की शक्ति – राष्ट्र की प्रगति”

*संस्था का परिचय*

ग्रामीण युवा क्रिकेट यूनियन (G.Y.C.U) एक राष्ट्रीय स्तर की सामाजिक, शैक्षणिक, खेल एवं युवा सशक्तिकरण संस्था है,
जो ग्रामीण भारत के युवाओं को खेल, शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार से जोड़कर
उन्हें आत्मनिर्भर और जिम्मेदार नागरिक बनाने के मिशन पर कार्यरत है।

*मुख्य उद्देश्य एवं कार्यक्षेत्र*
*खेल विकास और युवा नेतृत्व*

ग्रामीण युवाओं में छिपी खेल प्रतिभाओं को पहचानकर राष्ट्रीय मंच तक पहुँचाना।
नियमित क्रिकेट टूर्नामेंट, फिटनेस शिविर और स्पोर्ट्स ट्रेनिंग कैंप का आयोजन।
खेल के माध्यम से अनुशासन, एकता और नेतृत्व की भावना का निर्माण।

*शिक्षा और सामाजिक जागरूकता*

गांव-गांव में शैक्षणिक सहयोग, करियर गाइडेंस, डिजिटल लर्निंग सेंटर की स्थापना।
विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, छात्रवृत्ति और निःशुल्क परामर्श की सुविधा।
युवाओं में देशभक्ति, संस्कार और सेवा भावना का विकास।

*स्किल डेवलपमेंट और रोजगार सशक्तिकरण*

युवाओं को कौशल प्रशिक्षण (स्किल ट्रेनिंग), व्यवसायिक शिक्षा और उद्यमिता (एंट्रेंप्रेनेरशिप) से जोड़ना।

“एक गांव – एक हुनर” अभियान के तहत स्थानीय रोजगार को प्रोत्साहन।

एमएसएई, स्टार्टअप, डिजिटल इंडिया जैसी सरकारी योजनाओं से युवाओं को जोड़कर आर्थिक आत्मनिर्भरता प्रदान करना।

**NSCT योजना आर्थिक सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा*
यह राशि स्वरोजगार, प्रशिक्षण केंद्र या स्टार्टअप के लिए दी जाती है।

*सामाजिक सुरक्षा*
संस्था के किसी सदस्य / पदाधिकारी के आकस्मिक निधन की स्थिति में,
उसके नामिनी को भी ₹50 लाख तक की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी NSCT के द्वारा
यह व्यवस्था हर सदस्य को देती है “सुरक्षा, सम्मान और स्थिरता।”

*सामाजिक और जनहित कार्य*

स्वच्छता अभियान, महिला सशक्तिकरण, वृक्षारोपण, रक्तदान शिविर, नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण।
ग्रामीण समाज में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में जनजागरूकता अभियान।

*अमर शहीद परिवार सम्मान*­

संस्था समय-समय पर अमर शहीद परिवार सम्मान समारोह आयोजित करती है,
जिसमें शहीदों के परिवारों को सम्मानित कर समाज में देशभक्ति, त्याग और प्रेरणा की भावना जगाई जाती है।
यह कार्यक्रम संस्था की देशप्रेम और राष्ट्रीय एकता की पहचान है।

*राष्ट्रीय एकता और सेवा भावना*

युवाओं को जोड़ना राष्ट्र निर्माण के मिशन से।
स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस, युवा महोत्सव, रक्तदान और सामाजिक सेवा के आयोजन।

उद्देश्य – “युवा से एकता, एकता से विकास, विकास से सशक्त भारत।


संस्था का लक्ष्य- शिक्षा, खेल, कौशल और रोजगार से सशक्त ग्रामीण भारत *संस्था का मिशन*
खेल, शिक्षा, रोजगार और आत्मनिर्भरता को गांव-गांव तक पहुँचाना।
NSCT योजना के माध्यम से युवाओं को आर्थिक एवं सामाजिक सुरक्षा देना।
शहीद परिवारों का सम्मान, ताकि हर युवा में देशभक्ति और सेवा भाव प्रबल हो।
भारत को एक सशक्त, शिक्षित और आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में स्थापित करना।

वेबसाइट: www.gycu.in ईमेल: info@gycu.in
देश के सभी राज्यों में संस्था की शाखाएँ सक्रिय रूप से कार्यरत हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!