
जयपुर
शाहपुरा के नयाबास ग्राम के निवासी राहुल घोंसलिया पुत्र बंशीधर पिछले 8 अक्टूबर से कजाकिस्तान में ब्रेन हेमरेज के कारण अस्पताल में भर्ती हैं लेकिन कोई सुधार नहीं आने के कारण राहुल के परिजन और रिश्तेदार राहुल को एअरलिफ्ट के द्वारा भारत वापस लाकर इलाज की मांग कर रहे हैं । इसके लिए युवा नेता महेंद्र चौधरी की अगवाई में कल एसडीएम साहब को ज्ञापन दिया गया था और आज नगर पालिका क्षेत्र शाहपुरा के नारायण पार्क में धरना दिया जा रहा है और संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन दिया जा रहा है।
वहीं दूसरी ओर भाजपा नेता उपेन यादव भी परिजनों को लेकर सक्षम स्तर के प्रयास कर रहे हैं।







