A2Z सभी खबर सभी जिले की

सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने विधिवत हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर लोगों के बीच महाप्रसाद वितरित किया।

IMG 20251111 WA0033 1

महराजगंज/उत्तर प्रदेश

रिपोर्ट बुद्धेश मणि पाण्डेय जिला प्रभारी।

महाराजगंज 11 नवंबर। नगर के सक्सेना तिराहे पर आज मंगलवार को परंपरा के अनुसार सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने विधिवत हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर लोगों के बीच महाप्रसाद वितरित किया। पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। विधायक ने हनुमान जी के चरणों में पुष्प अर्पित कर क्षेत्र की खुशहाली, समृद्धि और जनकल्याण की कामना की।
इस अवसर पर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने कहा कि हनुमान जी की आराधना से जीवन के समस्त कष्ट दूर हो जाते हैं। भगवान हनुमान शक्ति, भक्ति और समर्पण के प्रतीक हैं। जो भी श्रद्धा भाव से उनकी पूजा करता है, उसके जीवन में सदैव मंगल होता है। उन्होंने कहा कि आस्था और संस्कार भारतीय जीवन की पहचान हैं, और यह परंपरा समाज को एकता, सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा से जोड़ती है। विधायक ने कहा कि धार्मिक आयोजनों से सामाजिक एकजुटता मजबूत होती है और सकारात्मक वातावरण का निर्माण होता है।

कार्यक्रम में नगर के गणमान्य नागरिकों, पार्टी कार्यकर्ताओं तथा श्रद्धालुओं ने हनुमान जी के जयकारे लगाए। पूजा-अर्चना के बाद सभी ने महाप्रसाद ग्रहण किया और विधायक के साथ संजीव शुक्ला , अजय पटेल, सभासद महेंद्र निगम, सभासद सोनू पांडेय, प्रधान राम सवारे यादव, बबलू पटेल, मंडल उपाध्यक्ष मनोज जायसवाल,गोविंद जायसवाल, कुलदीप कन्नौजिया, आलोक पति त्रिपाठी, राम नरम निगम सामूहिक रूप से भक्ति भाव में सहभागी बने।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!