उत्तर प्रदेशराम मंदिर अयोध्या

धार्मिक नगरी अयोध्या में देह व्यापार की जड़ें गहरी

पुलिस ने छापेमारी कर तीन महिलाओं और एक पुरूष को किया गिरफ्तार

अजीत मिश्रा (खोजी)

।।अयोध्या में होमस्टे से पकड़ी गईं तीन लड़कियां, देह व्यापार में संलिप्त होने की आशंका।।

19 नवंबर 25। उत्तर प्रदेश

अयोध्या उत्तर प्रदेश ।। धार्मिक नगरी अयोध्या में देह व्यापार की जड़ें गहरी है। यहां अयोध्या और आसपास यहां तक कि नेपाल से लड़कियों को लाकर उनसे अनैतिक कार्य करवाये जाते हैं। ताजा मामला रानोपाली स्थित होमस्टे का है जहां पुलिस ने छापेमारी कर तीन महिलाओं और एक पुरूष को गिरफ्तार कर कोतवाली लाया गया है। पूछताछ और इनके पते के सत्यापन के बाद विधिक कार्यवाही की जायेगी। 

इस कार्यवाही से इलाके मे हड़कम्प मचा है। होमस्टे को एक महिला ने संचालन के लिये किराये पर लिया था। पुलिस की छापेमारी के समय महिलायें साड़ी के सहारे लटक कर भागने की तैयारी में थीं लेकिन उनकी चालाकी काम नही आई। कोतवाल मनोज कुमार शर्मा का कहना है कि महिलायें अयोध्या दर्शन के लिये आई थीं लेकिन वीआईपी मूवमेन्ट के कारण होमस्टे मे रूकी थीं। पूछताछ के बाद कार्यवाही की जायेगी। इससे पहले फतेहगंज के रानी सती गेस्ट हाउस और कोतवाली थाना क्षेत्र के नियांवा मे पुलिस ने सेक्स रैकट का भडाफोड़ किया था और मौके से कई महिलाओं और पुरूषों को गिरफ्तार किया था।

Back to top button
error: Content is protected !!