A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरे

हरिद्वार : आश्रम धारी संत समाज की अति आवश्यक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई जिसमें आश्रम से जुड़ी समस्याओं और उन समस्याओं के समाधान पर सामूहिक रणनीति तय की गई

20251130 142625

ममता चौहान जिला संवाददाता हरिद्वार उत्तराखंड

 

हरिद्वार आज भारत सेवा संघ देवपुरा चौक हरिद्वार में आश्रम धारी संत समाज की अति आवश्यक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।

जिसमें सभी आश्रमों के संतों ने प्रतिभाग किया। श्री स्वामी यह यतीशरा नंद गिरि  जी महाराज की पावन अध्यक्षता में षडदर्शन साधु समाज पंचपुरी के संत, महंत ,महामंडलेश्वरो  की एक वृद्ध बैठक आहूत की गई ।बैठक में सभी संत ,महापुरुषों ने अपने-अपने विचारों को रखा जिसमें सभी ने एक रूप से यह प्रस्ताव रखा कि जिस प्रकार 13 अखाड़ो को आहूत किया गया । उनके साथ राज्य सरकार बैठक कर अनेक सरकारी सुविधाओं का लाभ दिया जाता हैपरंतु जिन हजारों आश्रमों पर कुंभ मेला में आने वाले यात्रियों की ठहरने की व्यवस्थाओं का भार होता है ऐसे आश्रमों के महंत महामंडलेश्वरो से कोई बात नहीं होती ना ही उन्हें वे सुविधाएं दी जाती हैं ।

अतः आश्रमो को अनुदान और सुविधाएं प्रदान की जाए।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!