A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

झांसी तेज रफ्तार ट्रक ने घोड़ा बग्गी,बारातियों से भरी बस में मारी टक्कर

तेज रफ्तार ट्रक ने घोड़ा बग्गी,बारातियों से भरी बस में मारी टक्कर

IMG 20251201 WA0022

IMG 20251201 WA0018 2 IMG 20251201 WA0020

गुरसरांय(झांसी)- थाना क्षेत्र के ग्राम अस्ता के समीप एक ट्रक ने पहले घोड़ा बग्गी में टक्कर मारी जिसमें घोड़ा घायल हो गया इसके बाद ट्रक ने बारातियों से भरी जा रही बस में टक्कर मार दी जिससे बस क्षतिग्रस्त हो गयी एवं सवारियां बाल बाल बच गयी। घोड़ा बग्गी मालिक इमरत सिंह पुत्र रामसेवक निवासी बंका पहाड़ी, गुरसरांय थाना क्षेत्र के ग्राम सुटटा में शादी समारोह में अपनी बग्गी एवं घोड़ा लेकर गया हुआ था लौटते समय अस्ता के समीप विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक वाहन क्रमांक RJ 11 GC 2137 से यह हादसा हो गया। घोड़ा बग्गी मलिक इमरत सिंह द्वारा सोमवार सुबह 11 बजे गुरसराय गुरसरांय पुलिस को लिखित शिकायती पत्र देते हुए कानूनी कार्यवाही किए जाने की मांग की है। वही गुरसरांय पुलिस द्वारा घटना करने वाले ट्रक व चालक को हिरासत में ले लिया है ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!