
धनबाद:- चिरकुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत पुष्पा लाज के सामने एक गोदाम में चल रहा अवैध बालू भंडारन में शनिवार की देर शाम खनन विभाग की टीम ने छापेमारी दो ट्रक समेत एक जेसीबी मशीन को जप्त कर लिया है। जप्त दोनों ट्रक में बालू लोड किया हुआ है। जिसे जेसीबी मशीन से लोड किया गया था।
इस संबंध में खनन विभाग के इंस्पेक्टर श्यामनन्दन सिंह ने बताया की उन्हें गुप्त सुचना मिली थी की चिरकुंडा थाना क्षेत्र पुष्पा लाज के सामने एक गोदाम में अवैध रूप से बालू का भंडारन किया जा रहा है। उसी सुचना पर छापेमारी की गई। यहां पर दो ट्रक जिसमें बालू लदा हुआ था को जप्त किया गया है। तथा जिस जेसीबी मशीन से बालू को लोड किया गया है उसे भी जप्त किया गया है। छापमारी टीम में ब्रह्मदेव कुमार यादव, राजकुमार दास सहित पुलिस बल मौजूद थे।






