A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

*भारत विकास परिषद केशव शाखा नरवाना द्वारा राष्ट्रीय महिला हॉकी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन*

*भारत विकास परिषद केशव शाखा नरवाना द्वारा राष्ट्रीय महिला हॉकी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन*
नरवाना स्थित नवदीप स्टेडियम में आयोजित असमीथा नॉर्थ ज़ोन महिला हॉकी के अंतर्गत राष्ट्रीय स्तर की अंडर-19 जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता में भारत विकास परिषद, केशव शाखा नरवाना द्वारा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया।
इस अवसर पर उत्तराखंड एवं हरियाणा की अंडर-19 जूनियर बालिका हॉकी टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। परिषद के सदस्यों ने स्टेडियम में उपस्थित होकर दोनों टीमों की बालिका खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया एवं उनका हौसला बढ़ाया।
भारत विकास परिषद, केशव शाखा नरवाना की ओर से सभी खिलाड़ियों को आयुर्वेदिक हर्बल गुरुकुल चाय एवं आयुर्वेदिक पायोकिल दंत मंजन भेंट स्वरूप प्रदान किया गया। साथ ही दोनों टीमों के कप्तानों को गुरुकुल च्यवनप्राश भी भेंट किया गया, जिससे खिलाड़ी अत्यंत प्रसन्न एवं उत्साहित नजर आए।
इस सेवा एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम में परिषद की ओर से संरक्षक सतीश सेतिया, अध्यक्ष प्रदीप गर्ग, सचिन नाथूराम गोयल, कोषाध्यक्ष अभिनव गुप्ता, डॉ महेंद्र जांगड़ा, डॉ शोभा जांगड़ा, संतोष जैन, नीतिका गोयल, वेद प्रकाश वर्मा, राम अवतार बंसल, शैली गर्ग, श्वेता गोयल, सुमन गर्ग, परिणीता माधोक जय भगवान गर्ग, दीपिका अरोड़ा सहित अन्य परिषद सदस्य उपस्थित रहे।
केराव शाखा अध्यक्ष प्रदीप गर्ग ने बताया कि बालिकाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, और भारत विकास परिषद भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक व खेल प्रोत्साहन कार्यक्रम निरंतर करती रहेगी।

Back to top button
error: Content is protected !!