A2Z सभी खबर सभी जिले कीइन्दौरमध्यप्रदेश

जन प्रतिनिधि इंदौर रिपोर्टर संजय पांडेय इंदौर मध्यप्रदेश से *आयुक्त द्वारा समीक्षा बैठक

जलप्रदाय, दूषित जल, सीवरेज एवं ड्रेनेज से संबंधित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निराकरण* आयुक्त श्री दिलीप कुमार यादव द्वारा आज सिटी बस

जन प्रतिनिधि इंदौर रिपोर्टर संजय पांडेय इंदौर मध्यप्रदेश से

*आयुक्त द्वारा समीक्षा बैठक*

*जलप्रदाय, दूषित जल, सीवरेज एवं ड्रेनेज से संबंधित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निराकरण*

आयुक्त श्री दिलीप कुमार यादव द्वारा आज सिटी बसFB IMG 1767370132791 कार्यालय में समस्त अपर आयुक्तों, जोनल अधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य नागरिकों से प्राप्त शिकायतों की समीक्षा कर उनके शीघ्र एवं प्रभावी निराकरण को सुनिश्चित करना रहा।

बैठक में आयुक्त श्री यादव ने सीएम हेल्पलाइन, इंदौर 311 ऐप एवं अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों की विस्तार से समीक्षा की। विशेष रूप से सीवरेज, ड्रेनेज चौक होने, जलप्रदाय एवं दूषित पानी से संबंधित शिकायतों पर गंभीरता से चर्चा करते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि इन सभी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निराकरण किया जाए, जिससे नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

आयुक्त ने वर्कशॉप प्रभारी को भी निर्देशित किया कि शिकायतों के शीघ्र समाधान हेतु आवश्यकतानुसार सभी संबंधित विभागों को वाहन, मशीनरी, संसाधन एवं अन्य आवश्यक सामग्री समय पर उपलब्ध कराई जाए, ताकि कार्य निष्पादन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।

Back to top button
error: Content is protected !!