A2Z सभी खबर सभी जिले की

गोरखपुर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंतर-विश्वविद्यालय महिला बास्केटबॉल टूर्नामेंट का किया शुभारंभ

गोरखपुर/उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंतर-विश्वविद्यालय महिला बास्केटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी खुद बास्केटबॉल कोर्ट में उतरे और खिलाड़ियों की तरह दो बार बॉल को पटका, फिर बास्केट में उछालकर खेल की शुरुआत कराई। इसके बाद उन्होंने महिला खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साहवर्धन किया।

टूर्नामेंट के उद्घाटन अवसर पर सीएम योगी ने गैस गुब्बारे आसमान में छोड़कर प्रतियोगिता का औपचारिक शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि खेल अनुशासन, टीमवर्क और आत्मविश्वास सिखाते हैं। महिला खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए राज्य सरकार हर संभव सहयोग दे रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में खेलों के लिए बेहतर बुनियादी ढांचा विकसित किया जा रहा है, जिससे युवा प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल सके। कार्यक्रम में खेल विभाग के अधिकारी, कोच और बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!