A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़ताज़ा खबरमहासमुंद

ईएससो इंडिया इंजीनियरिंग छात्र संगठन ने सौंपा ज्ञापन, संगठन विस्तार पर हुई विस्तृत चर्चा ।

ईएससो इंडिया इंजीनियरिंग छात्र संगठन ने सौंपा ज्ञापन, संगठन विस्तार पर हुई विस्तृत चर्चा ।

*ईएससो इंडिया इंजीनियरिंग छात्र संगठन ने सौंपा ज्ञापन, संगठन विस्तार पर हुई विस्तृत चर्चा ।*

IMG 20260121 WA0000 1

 

हरिता पटेल जिला रिपोर्टर महासमुंद वन्दे भारत लाइव टीवी न्युज चैनल समृद्ध भारत अखबार।                    ईएससो इंडिया इंजीनियरिंग छात्र संगठन के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष श्री आशीष पटेल के नेतृत्व में संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने ए.आर. टण्डन, अपर कलेक्टर (ए.डी.एम.) सौजन्य मुलाकात कर एक महत्वपूर्ण ज्ञापन सौंपा।इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री आशीष पटेल ने इंजीनियरिंग एवं तकनीकी क्षेत्र से जुड़े विद्यार्थियों, जनता की समस्याओं, रोजगार के अवसरों, प्रशिक्षण, नवाचार तथा शैक्षणिक सुविधाओं को लेकर संगठन की प्रमुख मांगों से प्रशासन को अवगत कराया।बैठक के दौरान ईएससो इंडिया इंजीनियरिंग छात्र संगठन के उद्देश्यों, कार्यप्रणाली एवं भविष्य की योजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि संगठन का मुख्य लक्ष्य राज्य के इंजीनियरिंग छात्रों को एक सशक्त मंच प्रदान कर उनके शैक्षणिक, सामाजिक एवं व्यावसायिक विकास में सहयोग करना है।प्रशासनिक अधिकारियों ने संगठन की पहल की सराहना करते हुए छात्रहित से जुड़े विषयों पर सकारात्मक विचार-विमर्श का आश्वासन दिया।इस मुलाकात को संगठन के राज्य स्तर पर विस्तार और मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!