
आधार कार्ड धारकों (Aadhaar Card Holders) के लिए यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने एक नई सुविधा शुरू की है, जिससे अब मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए आपको आधार सेवा केंद्र के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
ताज़ा जानकारी के मुताबिक, UIDAI ने आधार ऐप (Aadhaar App) का नया ‘फुल वर्जन’ जारी किया है, जिसमें यूजर्स को मोबाइल नंबर और पता (Address) जैसी महत्वपूर्ण जानकारियों को सीधे अपने स्मार्टफोन से अपडेट करने की सुविधा दी जा रही है।
#UIDAI #AdharCardUpdate #DigitalIndia











