A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

सरकारी तंत्र को सीधे जनता के द्वार तक पहुंचाने की दिशा में जिला प्रशासन की पहल

 

जिला प्रशासन द्वारा जनता की समस्याओं के त्वरित निष्पादन और सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कैमूर जिले के सभी कार्यालयों में जन-संवाद कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

 

इन कार्यक्रमों में जिला मुख्यालय से लेकर सुदूर पंचायतों तक के अधिकारियों ने हिस्सा लिया और आम नागरिकों से सीधा संवाद किया गया।

 

जिला पदाधिकारी महोदय के जनता दरबार में विभिन्न विभाग से संबंधित इक्कीस आवेदन प्राप्त हुए, जिसका नियमानुसार त्वरित निष्पादन हेतु संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को निदेशित किया गया।

 

ऑनलाइन पोर्टल पर किये गए प्रविष्टि के अनुसार आज अब तक जिला मुख्यालय स्तर पर कुल 34 अधिकारियों ने 63 नागरिकों के साथ संवाद स्थापित किया।

 

जिले के कुल 11 प्रखण्डों में 80 अधिकारियों की उपस्थिति रही, जहाँ 203 नागरिकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

 

थानों में आयोजित संवाद कार्यक्रमों में 13 अधिकारियों ने 66 नागरिकों के साथ संवाद किया।

 

सबसे व्यापक प्रभाव पंचायत स्तर पर देखा गया, जहाँ 126 अधिकारियों ने कुल 296 नागरिकों से सीधा संपर्क किया।

 

इस अभियान का उद्देश्य सरकारी तंत्र को सीधे जनता के द्वार तक ले जाना है।

 

जिला नोडल पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि इन मुलाकातों से प्राप्त फीडबैक के आधार पर लंबित मामलों के निस्तारण में तेजी आएगी और विकास योजनाओं का लाभ सीधे पात्र लाभार्थियों तक पहुँचाया जा सकेगा।

 

( कैमुर से अफसार आलम की रीपोर्ट)

Back to top button
error: Content is protected !!