A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

खरगोन न्यूज:- शीतला माता मंदिर में भक्तों की उमड़ी भीड़, महिलाओं ने की विधि-विधान से पूजा

शीतला माता मंदिर में भक्तों की उमड़ी भीड़, महिलाओं ने की विधि-विधान से पूजा
आज शीतला माता मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। श्रद्धालु बड़ी श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ माता के दर्शन के लिए पहुंचे। विशेष रूप से महिलाओं ने व्रत रखकर माता शीतला की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
मान्यता है कि शीतला माता को शीतल वस्तुएँ अर्पित की जाती हैं, इसलिए भक्तों द्वारा माता को शीतल जल, शीतल भोजन, भजन (भोग) तथा फल-फ्रूट अर्पित किए गए। महिलाओं ने सुबह शीतल जल से स्नान कर माता की पूजा की और पिछले दिन बने ठंडे भोजन का भोग लगाया।
हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बड़ी संख्या में महिलाओं ने उपवास रखकर माता शीतला से अपने परिवार की सुख-समृद्धि और जीवन में शांति व शीतलता बनाए रखने की प्रार्थना की।
मंदिर परिसर में भक्तों का उत्साह और आस्था देखते ही बन रही थी।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!