
सागर/वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी संदीप जी.आर. द्वारा जनगणना कार्य के सफल एवं सुचारू संचालन के उद्देश्य से जिला स्तरीय जनगणना समन्वय समिति का गठन किया गया है। यह आदेश मध्यप्रदेश शासन एवं जनगणना कार्य निदेशालय, भोपाल के निर्देशों के परिपालन में जारी किया गया है। जारी आदेश के अनुसार कलेक्टर संदीप जी.आर. को समिति का अध्यक्ष बनाया गया है, जो जिले के समस्त विभागों के अधिकारियों से जनगणना संबंधी कार्य समयबद्ध रूप से संपादित कराएंगे तथा सतत मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी निभाएंगे। अपर कलेक्टर, सागर को जिला जनगणना अधिकारी के रूप में समिति का सदस्य सचिव नियुक्त किया गया है।समिति में जिला योजना/सांख्यिकी अधिकारी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, परियोजना अधिकारी, जिला शहरी विकास अभिकरण तथा जिला जनसंपर्क अधिकारी को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। सभी सदस्यों को जनगणना के विभिन्न चरणों में अपने-अपने विभागीय दायित्वों का निर्वहन करते हुए सफल संचालन एवं पर्यवेक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।










