
मंडला जिले के विकास खण्ड मोहगांव अंतर्गत विभिन्न समस्याओं के निराकरण न होने पर सामूहिक धरना प्रदर्शन 13 फरवरी 2026 से मंडला डिंडोरी मार्ग बड़ चौराहा पर प्रारंभ हो गया है जनपद सदस्य श्री बोध सिंह मरकाम ने बताया कि विभिन्न समस्याओं को लेकर विगत वर्षों से अनेकों बार पत्राचार किया गया है किन्तु समस्याओं का आज दिन तक कोई निराकरण नहीं किया जा रहा है जिससे परेशान हो कर समस्त क्षेत्रवासियों द्वारा 13 फरवरी 2026 से विकास खण्ड मोहगांव के समस्त क्षेत्रवासियों सरपंच संघ के साथ एकत्रित हो कर बड़ चौराहा मोहगांव में एक झोपडी बना कर वहां पर बैठकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जा रहा है धरना प्रदर्शन में बैठे जनपद सदस्य श्री बोध सिंह मरकाम का कहना है जब तक हमारे मांगों पर सुनवाई नहीं हो जाता तबतक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा 

