A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

विद्युत तार चोरी करने वाले आरोपी 24घंटे के भीतर गिरफ्तार

सागर/वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *पुलिस अधीक्षक सागर विकाश कुमार शाहवाल के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संजीव उइके एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश कुमार सिंहा के मार्गदर्शन में थाना बहरोल पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए विद्युत ट्रांसमिशन लाइन से तार चोरी करने वाले आरोपियों को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया।थाना बहरोल में अपराध क्रमांक 37/26 धारा 303(2) बीएनएस एवं धारा 136 विद्युत अधिनियम 2003 के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। आरोपियों द्वारा पूर्व में विद्युत ट्रांसमिशन टावर लाइन से लगभग 170 मीटर तार चोरी कर लिया गया था, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1.5 से 2 लाख रुपये आंकी गई।मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल विशेष टीम गठित कर आरोपियों की पतारसी प्रारंभ की गई। मुखबिर सूचना, तकनीकी विश्लेषण एवं सघन दबिश के परिणामस्वरूप 24 घंटे के भीतर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।श्याममिलन दांगी पिता जयसिंह दांगी, उम्र 27 वर्ष,भगवान सिंह पिता गोविंद लोधी, उम्र 25 वर्ष
विजय सिंह पिता रंधीर सिंह दांगी, उम्र 23 वर्ष
प्रवेश पिता अमोल सिंह लोधी, उम्र 21 वर्ष,सभी निवासी ग्राम भूसाकमलपुर, थाना विनायका।आरोपियों के कब्जे से चोरी गया मशरूका (तार) जप्त किया गया। गिरफ्तारशुदा आरोपियों को न्यायालय बण्डा में पेश किया गया, जहाँ से जेल वारंट प्राप्त होने पर उपजेल बण्डा दाखिल कराया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी बहरोल उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह लोधी, थाना प्रभारी बण्डा अंजली अडेलिया, सरजेंट नाथूराम दोहरे, प्रधान आरक्षक प्रमोद बागरी, राजेश पाण्डेय, भोलानाथ यादव, दयाराम पटेल, विवेक भार्गव, पुष्पेन्द्र जादौन, आरक्षक सतीश राज, प्रहलाद सिंह, साइबर सेल के हेमंत सिंह, आरक्षक विकास एवं महिला आरक्षक गोमती ठाकुर सहित पुलिस टीम की विशेष भूमिका रही।

Back to top button
error: Content is protected !!