A2Z सभी खबर सभी जिले की

आज क़ृषि विज्ञान केंद्र मानपुर एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित की गईं l

*प्रेस नोट*

एमएसएमई विकास कार्यालय पटना, एमएसएमई मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा Procurement & Marketing Support विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला आज दिनांक 14-02-2026 को कृषि विज्ञान केंन्द्र, मानपुर में आयोजित की गई। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय श्री जीतन राम मांझी, माननीय केन्द्र मंत्री, एमएसएमई मंत्रालय, भारत सरकार थे। इस कार्यक्रम में गया जिले में स्थित लगभग 500 एमएसएमई इकाइयों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के आरंभ में श्री राकेश कुमार चौधरी, निदेशक, एमएसएमई विकास कार्यालय, पटना ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों, प्रेस मीडिया से पधारे पत्रकार बंधुओं एवं एमएसएमई इकाइयों के प्रतिभागियों का हार्दिक स्वागत करते हुए इस कार्यक्रम की विस्तृत रूप-रेखा के बारे में प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि Public Procurement Policy, सूक्ष्म एवं लघु इकाइयों के लाभ हेतु एक मील का पत्थर योजना साबित हुई है।
श्री अमन समीर, निदेशक एमएसएमई, बिहार सरकार ने एमएसएमई इकाइयों हेतु बिहार सरकार द्वारा दिए गए प्रोत्साहन एवं योजनाओं पर चर्चा करते हुए सभी प्रतिभागियों को आश्वासन दिया कि वे योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और प्रदेश के विकास में अपना अमूल्य योगदान दें।
श्री मोहन कुमार Additional General Manager, Ordinance Factory, नालंदा ने अपने संस्थान द्वारा क्रय की जाने वाली वस्तुओं, प्रक्रिया एवं दस्तावेजों के बारे में जानकारी प्रदान की।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित डॉक्टर प्रेम कुमार स्पीकर, बिहार विधानसभा, श्री बीरेन्द्र सिंह, माननीय विधायक वजीरगंज। डॉक्टर प्रेम कुमार स्पीकर, बिहार विधानसभा ने अपने संबोधन में सभी प्रतिभागियों से भारत सरकार एवं बिहार सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने का आभान किया। उन्होंने अवगत कराया कि वे अपने सुझाव हम लोगों के समक्ष प्रस्तुत करें, जिससे कि निश्चित समयावधि में उनपर कार्यवाही की जा सके।

मुख्य अतिथि के रूम में संबोधित करते हुए एमएसएमई केन्द्रीय मंत्री, एमएमएमई मंत्रालय, श्री जीतन राम मांझी ने सभी प्रतिभागियों से आवाह्न किया कि वे उनके मंत्रालय द्वारा लागू विभिन्न योजनाओं की जानकारी लें तथा उन्हें धरातल पर उतारने में अधिकारियों से सहयोग लें। उन्होंने अवगत कराया कि एमएसएमई मंत्रालय में और मुख्य रूप से गया जिले के उद्योग परिदृश्य को बदलने के लिए सतत प्रयत्नशील है। मंत्रालय द्वारा टेक्नॉलोजी सेंटर, एक्सटेंसन सेंटर, एससी एसटी हब, Coir Board के कार्यालय गयाजी जिले में खोल दिए गए हैं, आप लोग इनके माध्यम से अपने तकनीकि विकास तथा बाजार विस्तार हेतु जानकारी प्राप्त कर लाभ उठाएं। यदि उन्हें किसी तरह की असुविधा हो रही हो तो कृपया अवगत कराएं, जिसका शीघ्र समाधान प्रदान किया जाएगा। Public Procurement Policy का प्रयोग कर वे केन्द्र सरकार के मंत्रलाय, विभागों एवं CPSUs में उनके लिए आरक्षित 25 प्रतिशत हिस्सेदारी, जिसमें 4 प्रतिशत अनुसूचित जाति के उद्यमियों तथा 3 प्रतिशत महिला उद्यमियों का हिस्सा आरक्षित है, का भरपूर लाभ उठाने का कष्ट करें।
तकनीकि सत्र में प्रोफेसर अमरेश कुमार, आईआईएम, बोधगया ने आज के समय में आधुनिक मार्केटिंग, तकनीकि, सेल्स प्रमोशन एवं ई-कोमर्स पोर्टल के उपयोग के बारे में जानकारी दी और आवाहन किया कि वे इसका लाभ उठाएं।

श्री मनीष कुमार पाण्डेय, JWM, Ordnance Factory, नालंदा ने अपने विभाग की खरीद प्रक्रिया पर प्रकाश डाला। श्री राजेश सिंह LDM, PNB, गयाजी ने बैंकों द्वारा ऋण सुविधाओं एवं डॉक्यूमेन्टेशन पर जानकारी प्रदान की। श्री आशुतोष कुमार, उप निदेशक जेम, बिहार सरकार ने सरकारी खरीदी हेतु जेम पोर्टल के बारे में जानकारी प्रदान की।
श्री अजीत कुमार, निदेशक Glowell, पटना ने एमएसएमई इकाइयों के मध्य ब्रांड प्रमोसन, ट्रेड मार्क की उपयोगिता पर चर्चा की।

श्री रंजीत कुमार, प्रतिनिधि उद्योग विभाग, पटना ने एमएसएमई इकाइयों हेतु एक्सपोर्ट पोटेंशियल एवं प्रक्रिया के बारे में जानकारी साझा की।

श्री सुनील कुमार अग्निहोत्री, सहायक निदेशक, एमएसएमई विकास कार्यालय, पटना द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं जैसे Procurement & Marketing Support के अंतर्गत हुए खर्चों की प्रतिपूर्ति, Innovation Scheme, उद्यम रजिस्ट्रेशन, जेड सर्टिफिकेट आदि के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की।

सुश्री बंदना, जिला उद्योग केन्द्र, गयाजी ने बिहार सरकार द्वारा एमएसएमई इकाइयों हेतु लागू योजनाओं पर जानकारी दी तथा किसी समस्या हेतु उनसे संपर्क करने का अनुरोध किया।

कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन श्री संजीव आजाद सहायक निदेशक, एमएसएमई विकास कार्यालय, पटना, द्वारा दिया गया।

इस अवसर पर मुक्य रूप से सम्मानित अतिथि श्री गोपाल पटवा, श्री प्रकाश कुमार पटवा, श्री प्रेम पटवा, डॉ. कौशलेन्द्र सिंह, श्री अनूप केडिया, श्री फलदारी प्रसाद, श्री दुखन प्रसाद, श्री प्रमोद कुमार, श्री जावेद मुख्य रूप से उपस्थित हुए।

इस कार्यक्रम में लगभग 500 एमएसएमई इकाइयों ने प्रतिभाग कर इस अवसर का लाभ उठाया।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़

Back to top button
error: Content is protected !!